लाइव न्यूज़ :

बिहार में 7 साल के नाबालिग भांजे को पोर्न दिखाकर सगे मामा ने किया था यौन उत्पीड़न, मिली 20 साल की सजा

By अनुराग आनंद | Updated: March 10, 2021 08:16 IST

करीब चार साल पहले पटना में अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक विशेष POCSO अदालत ने एक व्यक्ति को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी व्यक्ति टेलीविजन देखने के लिए लड़के को अपने घर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया करता था।आरोपी ने नाबालिग लड़के को जबरन पोर्न देखने के लिए मजबूर किया था।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक विशेष पॉक्सो अदालत ने चार साल पहले के यौन उत्पीड़न के एक मामले में 25 वर्षीय शख्स को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

7 साल के नाबालिग भांजे को पोर्न दिखाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी शख्स को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी कमल कुमार पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, कथित तौर पर, 7 अप्रैल 2016 को पीड़ित की मां ने पटना के दानापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उसके रिश्तेदार कमल कुमार जो उसके घर के पास रहते हैं, उसने उसके नाबालिग बेटे को पोर्न देखने के लिए मजबूर किया था।

पीड़ित की मां ने पुलिस के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी-

पीड़ित की मां ने केस में बताया कि आरोपी ने नाबालिग को अपने पास बुलाकर उसका यौन शोषण किया था। नाबालिग की मां का कहना था कि इस घटना ने नाबालिग के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया था।

नाबालिग को पोर्न दिखाकर आरोपी करता था यौन उत्पीड़न-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कमल कुमार पीड़ित बच्चे को अपने कमरे में टीवी देखने के लिए बुलाया करता था। इसके बाद वह नाबालिग को पोर्न दिखाकर नग्न होने के लिए मजबूर किया करता था। यही नहीं अश्लील सामग्री दिखाते हुए उसके साथ आरोपी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था।

आरोपी ने नाबालिग को धमकी देकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा था-

बाद में आरोपी ने नाबालिग को धमकी देकर इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा था। पुलिस ने नाबालिग पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद विशेष POCSO अदालत में मुकदमा शुरू हुआ था।

पॉक्सो अदालत ने आरोपी को दोषी बताकर ये सजा सुनाई-

सोमवार को ट्रायल संपन्न हुआ। विशेष पॉक्सो अदालत ने कुमार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया और उन्हें 50,000 रुपये का जुर्माना लगाने के अलावा 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नपटनापोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह