लाइव न्यूज़ :

पटना में हाई कोर्ट के वकील की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में सड़क पर उतरे साथी

By भाषा | Updated: December 5, 2018 19:03 IST

अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार पटना उच्च न्यायालय में वकालत करते थे। आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App

पटना के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत राजवंशी नगर मोहल्ले में आज सुबह एक वकील की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मारे गए अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार पटना उच्च न्यायालय में वकालत करते थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस के सिंघल से जितेंद्र की हत्या को दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह पूछे जाने पर कि जितेंद्र की हत्या एक आपराधिक वारदात है अथवा भूमि विवाद को लेकर उनकी हत्या की गयी, सिंघल ने कहा कि मामले की जांच के बाद इस बारे में वह कुछ बता पाएंगे ।

इस बीच पटना उच्च न्यायालय के वकील अपने साथी की हत्या के विरोध में आज पटना की सड़कों पर उतरे तथा अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाने की मांग की ।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम को पटना में एक मुठभेड के दौरान अपराधियों ने एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

बागपत में वृद्धा की फावड़े से काटकर हत्या

जिले के अमीपुर बालैनी गांव में 65 वर्षीय एक वृद्धा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई।

कार्यवाहक थाना प्रभारी बालैनी भगवत स्वरूप ने बुधवार को बताया कि सेवानिवृत्त फौजी विजयपाल सिंह की पत्नी हरबाई (65) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी। काफी इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी तलाशी शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उनका शव देर रात घर में बने कमरे में भूसे में दिखाई दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भूसे से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पोते रोबिन ने आज सुबह मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि हरबाई के पति विजयपाल सिंह का करीब 25 वर्ष पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

टॅग्स :पटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह