लाइव न्यूज़ :

Patna Crime News: गजराज बैंक्विट हॉल के कमरा नंबर 101, जबरन शराब पिलाकर लुधियाना की रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर के साथ 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2024 15:31 IST

Patna Crime News:पटना सिटी निवासी छोटू डीजे ने कार्यक्रम में डांस करने की बात कह बुलाया था। गेस्ट हाउस में ठहराने की बात कही गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआयोजकों ने बाईपास स्थित गजराज बैंक्विट हॉल के कमरा नंबर 101 बुलाया। पांच अन्य लोगों ने पहले तो जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया।दरिंदों ने दबोच लिया। बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में पंजाब की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ एक गेस्ट हाउस में 6 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में बाईपास थाने में पटना सिटी निवासी छोटू डीजे समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी बैंक्वेट हॉल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है। उसे पटना सिटी निवासी छोटू डीजे ने एक कार्यक्रम में डांस करने की बात कह करके पटना बुलाया था। पटना में उसे एक गेस्ट हाउस में ठहराने की बात कही गई थी।

जब वह पटना पहुंची तो आयोजकों ने उसे बाईपास स्थित गजराज बैंक्विट हॉल के कमरा नंबर 101 बुलाया। वहां पहले से मौजूद पांच अन्य लोगों ने उसको पहले तो जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दरिंदों ने उसे दबोच लिया। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जब उसने इसका विरोध किया और चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो गेस्ट हाउस के मैनेजर ने वहां पहुंचकर युवकों से कमरे को अंदर से बंद कर लेने की बात कही। इसके बाद युवकों ने उसकी जमकर पिटाई भी की गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक पीड़िता को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गए। किसी तरह वह बाइपास थाने पहुंची और थाने में छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच का जिम्मा पटना सिटी डीएसपी 2 गौरव कुमार को सौंपा गया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। जो भी दोषी होंगे, कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...