लाइव न्यूज़ :

6 माह पहले इंस्टाग्राम पर मां से दोस्ती, प्यार में बाधा था 1 साल का बच्चा, क्रेच में पिता बन पहुंचा और अपहरण कर ऑटो साफ करने में इस्तेमाल कपड़े से गला घोंटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 07:05 IST

पंचकूलाः अजय ने खुद को बच्चे का पिता बताकर पंचकूला स्थित एक क्रेच से बच्चे का अपहरण कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के बच्चे से नफरत थी और वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। बच्चे की वजह से वह महिला से खुलकर नहीं मिल पा रहा है। बच्चे के शव को एक बैग में भरकर फेंक दिया था।

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में एक ऑटो चालक को एक साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को बच्चे का पिता बताकर क्रेच से बच्चे को ले गया और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए बच्चे की मां से दोस्ती की थी। पुलिस ने बताया कि अजय ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसे महिला के बच्चे से नफरत थी और वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

उसने कुछ मौकों पर महिला से मुलाकात की थी और उसे लगा कि बच्चे की वजह से वह महिला से खुलकर नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद अजय ने शनिवार को खुद को बच्चे का पिता बताकर पंचकूला स्थित एक क्रेच से बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव शनिवार शाम को सुखोमाजरी बाईपास के पास एक पुलिया से बरामद किया गया, जहां आरोपी ने बच्चे के शव को एक बैग में भरकर फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक, अपहरण के बाद अजय बच्चे को अपने ऑटो रिक्शा में ले गया और ऑटो साफ करने में इस्तेमाल होने वाले कपड़े से उसका गला घोंट दिया।

पंचकूला के थाना प्रभारी (एसएचओ) हरि राम ने फोन पर बताया कि अजय को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत पर भेजा गया है।

हरिराम ने बताया, “शनिवार सुबह बच्चे की मां उसे क्रेच में छोड़कर गई थी। कुछ ही मिनटों के भीतर आरोपी बच्चे का पिता बनकर आया और उसे अपने साथ ले गया। बाद में बच्चे के जैविक पिता ने बताया कि किसी ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है।” पुलिस ने बताया कि बाद में अजय को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपराध के पीछे का मकसद बताया तथा हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शव फेंकने की जगह की जानकारी भी साझा की। जब बच्चे की मां को भी संदिग्ध मानने को लेकर सवाल किया गया तो हरिराम ने कहा कि जांच जारी है और इस स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या क्रेच प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरती गई और बिना पहचान सत्यापित किए बच्चे को आरोपी के हवाले कर दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश