लाइव न्यूज़ :

पालघर स्कूलः एक किमी दूर पानी लाने के लिए भेजा, देर से लौटे तो जमकर मारा, पिटाई से परेशान होकर छात्र जंगल में भागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 16:10 IST

Palghar School: अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में जव्हार के जांभूल मठ क्षेत्र में स्थित जिला परिषद के एक स्कूल में हुई इस घटना की शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना जिले के एक स्कूल में कक्षा छह के छात्र की मौत की पृष्ठभूमि में सामने आई है।छात्रों के अभिभावकों ने बुधवार को जिला परिषद को एक ज्ञापन सौंपा है।

Palghar:महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में समय पर पानी लाने में नाकाम रहने पर शिक्षकों द्वारा की गई पिटाई के खौफ से कुछ छात्र जंगल की ओर भाग गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में जव्हार के जांभूल मठ क्षेत्र में स्थित जिला परिषद के एक स्कूल में हुई इस घटना की शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

यह घटना जिले के एक स्कूल में कक्षा छह के छात्र की मौत की पृष्ठभूमि में सामने आई है। उस छात्र को कथित तौर पर स्कूल देर से आने के लिए 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया था। छात्रों के अभिभावकों ने बुधवार को जिला परिषद को एक ज्ञापन सौंपा है।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षण कर्मचारियों ने छात्रों को लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित स्रोत से पानी लाने के लिए भेजा था और जब वे देर से लौटे तो उनकी पिटाई की। अभिभावकों ने दावा किया कि पिटाई से परेशान होकर छात्रों के एक समूह ने स्कूल परिसर छोड़ दिया और पास के जंगल में भाग गए।

उन्होंने घटना में शामिल शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला परिषद की प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सोनाली मातेकर ने कहा, "जिला परिषद ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दल पहले ही स्कूल में पहुंच चुके हैं।"

टॅग्स :पालघरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो