लाइव न्यूज़ :

लंबे समय से बीमार 74 वर्षीय पत्नी से परेशान 80 वर्षीय पति, चाकू से गोदकर हत्या की और अपनी कलाई काटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 10:47 IST

पालघरः पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी लंबे समय से बीमार थे और संभवतः इसी कारण यह कदम उठाया।अधिकारी ने उनकी बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। मां खून से लथपथ थी और पिता घायल अवस्था में थे।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में 80 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 74 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या के इरादे से कलाई काट ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग और उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थे, और संभवतः इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

हालांकि, अधिकारी ने उनकी बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। यह घटना शनिवार शाम वसई इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर रसोई में रखे चाकू से अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसी चाकू से अपनी कलाई काट ली। दंपति का बेटा जब घर लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और देखा कि मां खून से लथपथ थी और पिता घायल अवस्था में थे।

अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी थी, और बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, और भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPalghar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश