लाइव न्यूज़ :

300000 में डील कर 20 वर्षीय आदिवासी महिला को बेचा, गर्भावस्था के दौरान पति ने मारा और भोजन नहीं दिया, बेटे के जन्म के बाद मां के घर लौटी, 4 पर केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 16:53 IST

पालघरः अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति और उसकी मां ने कथित तौर पर दो बिचौलियों को तीन लाख रुपये दिए थे जिन्होंने युवती की तस्करी की और उसकी शादी करवा दी।

Open in App
ठळक मुद्दे नासिक के एक व्यक्ति से जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया गया था।प्रताड़ित किया और अक्सर उसके खिलाफ जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते थे। अधिकारी ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद महिला जून 2025 में अपनी मां के घर लौट आई।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 20 वर्षीय आदिवासी महिला को शादी का झांसा देकर तीन लाख रुपये में ‘‘बेचने’’ और उसका उत्पीड़न करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कटकारी समुदाय से आने वाली महिला ने आरोप लगाया कि मई 2024 में उसे नासिक के एक व्यक्ति से जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया गया था। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति और उसकी मां ने कथित तौर पर दो बिचौलियों को तीन लाख रुपये दिए थे जिन्होंने युवती की तस्करी की और उसकी शादी करवा दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पति के परिवार ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और अक्सर उसके खिलाफ जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते थे। उसने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे समय पर भोजन नहीं दिया। अधिकारी ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद महिला जून 2025 में अपनी मां के घर लौट आई।

मामला छह जनवरी को तब सामने आया जब आरोपी ने उसके बच्चे को छीनने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को बलपूर्वक हस्तक्षेप करना पड़ा। निरीक्षक दत्तात्रेय बाजीराव किंद्रे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वाडा थाने में आरोपी, उसकी मां और दो बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :पालघरPalgharमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश