लाइव न्यूज़ :

रात करीब 11 बजे घर में जबरदस्ती घुसकर दामाद रफी ने सास सुहारा-ससुर नाजिर को चाकू से गोंद डाला और तीन वर्षीय बेटे ईशान पर किया हमला, अपनी नस काटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2026 17:55 IST

ओट्टापलमः  पोन्नानी का निवासी आरोपी मोहम्मद रफी आरोपी घटनास्थल से फरार होने के बाद पास की एक इमारत में छिप गया और अपनी कलाई की नस काट ली।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को पुलिस और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।बुजुर्ग दंपति पर चाकू से हमला किया और अपने बेटे को भी घायल कर दिया।प्रारंभिक जांच के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की गई।

पलक्कडः केरल के ओट्टापलम में एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग सास-ससुर की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाना-नानी के साथ रह रहे अपने बेटे पर भी हमला किया जो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओट्टापलम के थोट्टाकारा निवासी नाजिर (78) और उनकी पत्नी सुहारा (70) के रूप में हुई। वहीं घायल बच्चे मोहम्मद ईशान का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पोन्नानी का निवासी आरोपी मोहम्मद रफी आरोपी घटनास्थल से फरार होने के बाद पास की एक इमारत में छिप गया और उसने अपनी कलाई की नस काट ली। हालांकि, बाद में सोमवार को पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

प्राथमिकी के अनुसार, नाजिर की बेटी सुल्फी अपने तीन वर्षीय बेटे ईशान को लेकर पिछले कुछ महीनों से रफी से अलग रह रही थी। पुलिस ने बताया कि रफी बच्चे का संरक्षण चाहता था और रविवार देर रात नाजिर के घर पहुंचा। प्राथमिकी के अनुसार, रात करीब 11 बजे रफी ने घर में कथित तौर पर जबरदस्ती घुसकर बुजुर्ग दंपति पर चाकू से हमला किया और अपने बेटे को भी घायल कर दिया।

पड़ोसियों ने सुल्फी को घायल बच्चे को अस्पताल ले जाते देखा, जिसके बाद यह घटना सामने आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दंपति को मृत पाया। ओट्टापलम पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक अजित कुमार ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की गई।

उन्होंने कहा कि बच्चे के संरक्षण को लेकर मामला अदालत में लंबित है और रफी और उसकी पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। कुमार ने कहा, “आरोपी हमारी हिरासत में है। गिरफ्तारी और रिमांड की प्रक्रिया जारी है। मामले में जांच की जा रही है।”

उन्होंने कहा, “हमें पता चला है कि वह स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम सहित कई मामलों में आरोपी है। रिकॉर्ड की जांच के बाद हम विवरण की पुष्टि करेंगे।” कुमार ने कहा कि संदेह है कि रफी ने मादक पदार्थों का सेवन करने के बाद हमला किया। उन्होंने बताया कि इसकी पुष्टि के लिए रक्त की जांच की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला