एक महिला ने दूसरी को "डायन" बता कर अपने साथी चार महिलाओं के साथ मिलकर जमकर पिटाई की

By भाषा | Published: January 10, 2020 05:02 PM2020-01-10T17:02:40+5:302020-01-10T17:02:40+5:30

इस बारे में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि चनवा देवी को राधिका देवी ने डायन बताया और अपनी साथी महिलाओं को बताया कि उसके कारण ही उसे ' भूत ' लगा रहता है जिससे वह वह बीमार रहती है।

One woman beat another fiercely with her other fellow woman, calling the other a "witch" | एक महिला ने दूसरी को "डायन" बता कर अपने साथी चार महिलाओं के साथ मिलकर जमकर पिटाई की

उसके हाथ-पैर-पीठ में चोट पहुंची है।

Highlightsचार महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घायल महिला का इलाज प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है।

झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना अंतर्गत भीतरपांती गांव में एक महिला ने दूसरी महिला को "डायन" बता कर अपने एक अन्य साथी महिला के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी जिससे अधेड़ उम्र की यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस मामले में हैदरनगर थाना पुलिस ने पिटाई की शिकार हुई महिला चनवा देवी के बयान पर चार महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि चनवा देवी को राधिका देवी ने डायन बताया और अपनी साथी महिलाओं को बताया कि उसके कारण ही उसे ' भूत ' लगा रहता है जिससे वह वह बीमार रहती है।

उन्होंने बताया कि ऐसा कहने के बाद साथी महिलाओं ने चिंता देवी, शंकुतला देवी तथा शारदा देवी के साथ मिल कर चनवा देवी को उसने जम कर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि घायल महिला का इलाज प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और उसके हाथ-पैर-पीठ में चोट पहुंची है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में किसी आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है । उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है और शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 

Web Title: One woman beat another fiercely with her other fellow woman, calling the other a "witch"

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे