लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में खान मुबारक गैंग का शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख रुपये का था इनाम

By भाषा | Updated: June 7, 2021 07:42 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस को मारे गए बदमाश परवेज अहमद की कई मामलों में तलाश थी। उस पर जाली मुद्रा की तस्करी समेत हत्या जैसे संगीन आरोप थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरवेज अहमद के पास से .32 बोर और 9 एमएम की 2 पिस्टल और 500 रुपये नकद बरामद रंगदारी वसूलने सहित जाली मुद्रा की तस्करी और हत्या जैसे मामलों में थी पुलिस को तलाश 2018 में बसपा नेता जुगराम मेंहदी की हत्या कर हो गया था फरार

गोरखपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ रविवार को मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी मारा गया। पुलिस ने उसके पास से .32 बोर और 9 एमएम की 2 पिस्टल और 500 रुपये नकद बरामद किया है।

गोरखपुर इकाई के विशेष कार्य बल के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूम नगर का निवासी कुख्यात शूटर परवेज अहमद कई हत्या में वांछित था और अंबेडकरनगर जिले के माफिया डॉन मुबारक खान का दाहिना हाथ था।

उन्होंने बताया कि परवेज अहमद राज्य में जाली मुद्रा की तस्करी में भी शामिल था।

शाही के अनुसार विशेष कार्य बल ने रविवार को पीपीगंज-सरहरी मार्ग पर चिउटहा-सरहरी पुल पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से चलाई गई गोली परवेज को लगी जबकि दूसरा अपराधी फरार हो गया।

एसटीएफ के निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि परवेज को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस उसे पीपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नेपाल से काम करता था परवेज

एसपी सिंह ने बताया कि परवेज नेपाल से काम करता था और उसके खिलाफ व्यापारियों से रंगदारी वसूलने की भी शिकायत मिली थी। रविवार को वह नेपाल से गोरखपुर किसी से मिलने आया था तभी पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गयी ।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में परवेज ने बहुजन समाज पार्टी के नेता जुगराम मेंहदी की हत्या कर फरार हो गया था। सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट