लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पूर्व बीजेपी नेता भंवर सिंह पलाड़ा समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज, महिला पुलिस अधिकारी ने लगाया गैंग रेप का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2022 22:20 IST

महिला सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर पूर्व भाजपा नेता समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की 376-डी (सामूहिक बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में एक महिला सब इंस्पेक्टर ने पूर्व बीजेपी नेता भंवर सिंह पलाड़ा समेत अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। महिला एसआई ने अपनी रिपोर्ट में पलाड़ा सहित 12 लोगों का नाम रिपोर्ट में दिया है।

महिला सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर पूर्व भाजपा नेता और उनके कर्मचारियों सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की 376-डी (सामूहिक बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला सब इंस्पेक्टर ने भंवर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, पूर्व बीजेपी नेता ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील फोटो खींची थी। आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। 

महिला ने कहा, कि जब वह नागौर जिले में तैनात थी, उस समय अजमेर आईजी कार्यालय में स्थानांतरण के लिए तत्कालीन नागौर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता से मुलाकात हुई थी। उन्होंने ने भंवर सिंह पलाड़ा का नंबर दिया था और कहा था कि इनसे संपर्क करने पर अजमेर आईजी कार्यालय में ट्रांसफर हो सकता है। 

उस समय उसने मना कर दिया, लेकिन जब वह गांव में थी तब उसके पास भंवर सिंह का फोन आया और उसने मिलने के लिए बुलाया। अकेली होने के कारण महिला एसआई मिलने नहीं गई।

उसके बाद पीड़िता का स्थानांतरण भीलवाड़ा में हो गया और पुलिस लाइन में तैनाती के दौरान एक दिन भंवर सिंह भीलवाड़ा आ रहे थे, तो रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई और वह उसे फोन करके पुलिस लाइन आ गए, जहां 13 दिसंबर 2018 को उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने कहा, जबरदस्ती करने के दौरान आरोपी नेता ने उसके ऊपर रिवॉल्वर तान दी और दुष्कर्म किया। यही नहीं बेहोश होने पर उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। जब महिला एसआई को होश आया तो आरोपी उससे माफी मांगते हुए शादी रचाने की बात कहने लगा। 

पीड़िता ने कहा, कुछ दिन बात अश्लील फोटो दिखाकर उसने दोबारा रेप किया। महिला ने कहा, आज आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।

टॅग्स :गैंगरेपBJPराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट