लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः माता-पिता से कहासुनी, घर से भागी 17 वर्षीय लड़की से कटक में 22 दिनों तक सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने कहा-दो लोगों ने किया बार-बार रेप

By भाषा | Updated: October 15, 2020 14:19 IST

ओडिशाः पीड़िता ने बताया कि वह व्यक्ति उसे घर पहुंचाने के बजाय चौलीगंज पुलिस थाना क्षेत्र के गतीरौतपटना गांव स्थित पोल्ट्री फार्म ले गया। जहां उसे 22 दिनों तक बंधक बना कर रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने बताया कि फार्म में दो लोगों ने उससे बार-बार बलात्कार किया। स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को परिसर में कुछ संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना दी, तब वहां छापा मारा गया।अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है।

कटकः माता-पिता के साथ कहासुनी होने पर घर से भागी 17 वर्षीय एक लड़की से ओडिशा के कटक में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 22 दिनों तक कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली लड़की पिछले महीने अपने माता-पिता से कहासुनी होने बाद घर से भाग गई थी। लड़की ने जिला बाल कल्याण समिति को बताया कि जब वह घर लौटने के लिये कटक में ओएमपी स्कवायर पर बस में सवार होने के लिये खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल से घर पहुंचाने की पेशकश की।

पीड़िता ने बताया कि वह व्यक्ति उसे घर पहुंचाने के बजाय चौलीगंज पुलिस थाना क्षेत्र के गतीरौतपटना गांव स्थित पोल्ट्री फार्म ले गया। जहां उसे 22 दिनों तक बंधक बना कर रखा गया। लड़की ने बताया कि फार्म में दो लोगों ने उससे बार-बार बलात्कार किया। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को परिसर में कुछ संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना दी, तब वहां छापा मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है।

कटक शहर के पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया, ‘‘आरोपी के फरार दोस्त को पकड़ने के लिये एक पुलिस टीम गठित की गई है। ’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक अनाथालय भेज दिया गया। घटना के सिलसिले में बलात्कार और सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर राज्य में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजद सरकार पर हमला बोला।

भाजपा के प्रदेश महासचिव लेखश्री सामंतसिंघर ने नवीन पटनायक सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता निशिकांत मिश्रा ने कहा कि सामूहिक बलात्कार की घटना से यह प्रदर्शित होता है कि राज्य में महिलाएं कहीं से भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पीड़िता के परिवार के लिये 25 लाख रुपये की सहायता राशि की मांग करते हुए घटना की अपराध शाखा से जांच कराने की मांग की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसारेपनवीन पटनायककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम