लाइव न्यूज़ :

नोएडा कोविड-19 केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित महिला के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, आरोपी भी था पॉजिटिव

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 28, 2020 08:17 IST

दिल्ली के साउथ इलाके में भी पिछले हफ्ते कोविड-19 केयर सेंटर (Covid-19 care centre) में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का यौन शोषण (Sexually Assault) का मामला सामने आया था। शौचालय में 14 वर्षीय कोरोना संक्रमित लड़की का एक 19 साल के कोरोना पीड़ित लड़के ने यौन शोषण किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता और आरोपी दोनों एक ही वार्ड में भर्ती थे। फिलहाल पीड़िता को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी इलाज के बहाने डॉक्टर ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया है। मामले में डॉक्टर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के एक कोविड-19 केयर सेंटर (Covid Isolation ward) में एक कोरोना संक्रमित महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़खानी की है। हैरानी की बात यह है कि छेड़खानी करने वाला डॉक्टर भी खुद कोविड-19 पॉजिटिव है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नोएडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल डीसीपी) रणविजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, एक महिला ने आरोप लगाया है कि नोएडा के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने उसके साथ  छेड़खानी की है। जो खुद उस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है।  

रणविजय सिंह ने कहा, आरोपी डॉक्टर और पीड़ित महिला दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं और दोनों का नोएडा के एक कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही वार्ड में हैं भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डॉक्टर उसी अस्पताल में काम करता है, जहां वह कोविड-19 संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए एडमिट हुआ है। आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही वार्ड में भर्ती हैं। पीड़िता की शिकायत पर एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र में 21 वर्ष है और वह एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पीड़िता 21 जुलाई को नोएडा के एक अस्पताल में एडमिट करवाई गई थी। 

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक उसके वार्ड में अस्पताल में कार्यरत डॉ. अमृत कुमार गोयल 23 जुलाई को इलाज के लिए भर्ती हुए थे। लड़की का आरोप है कि पिछले हफ्ते से ही डॉक्टर उसे डिस्चार्ज होने की बधाई देने के नाम पर छेड़खानी कर रहा था। पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर के मना करने के बाद भी वह उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। 

जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया है। फिलहाल महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि, आरोपी डॉक्टर अभी आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। 

आजमगढ़ में इलाज कराने अस्पताल गई युवती से गैंगरेप, डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। जहां लालगंज बाजार में स्थित शुभम नर्सिंग होम में इलाज कराने गई युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी के साथ ग्लूकोज का पानी चढ़ाने के बहाने उसे केबिन से बाहर कर दिया और फिर युवती के साथ डॉक्टर और उसके साथियों ने गैंगरेप किया है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारयूपी क्राइमकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला