लाइव न्यूज़ :

नोएडाः मॉल में चल रहे अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश, पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया, तीन गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 07:34 IST

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बार से 15 हुक्के, फ्लेवर युक्त नशीला पदार्थ, बीयर आदि सामान बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित अंसल माल में कथित तौर पर अवैध हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारामालिक निशांत भड़ाना, मैनेजर जितेंद्र प्रताप यादव तथा कर्मचारी तुषार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है

नोएडाः नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित अंसल माल में कथित तौर पर अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर पुलिस ने वहां से 25 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है और हुक्का बार के मालिक, प्रबंधक आदि को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में संचालित अवैध हुक्का बार पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है, इसके तहत थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंसल प्लाजा मार्केट मॉल में स्थित ‘लुसीफर बार एंड कैफे’ में पुलिस ने छापेमारी की। उन्होंने बताया कि यहां पर अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था, मौके से पुलिस ने 25 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है, जो हुक्का पी रहे थे।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बार से 15 हुक्के, फ्लेवर युक्त नशीला पदार्थ, बीयर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने इसके मालिक निशांत भडाना, मैनेजर जितेंद्र प्रताप यादव और एक कर्मचारी तुषार शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत