लाइव न्यूज़ :

नोएडाः नकली नोट का धंधा, 18.60 लाख रुपये, 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद, चार अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2021 17:42 IST

थाना फेस-2 पुलिस ने फरमान, सन्नवर उर्फ छोटू, नौशाद तथा वसीम उर्फ राजा को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद कीं।

Open in App
ठळक मुद्देचारों ने कथित रूप से दर्जनों लोगों से ठगने की बात स्वीकार की है। धे- साधे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।बदमाश मनोरंजन वाली नोटों की गड्डी बनाकर, उसके ऊपर और नीचे दो-दो असली नोट लगाते थे।

नोएडाः नोएडा में पुलिस ने नकली का धंधा करने वाले एक गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 18 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किये है।

 

चारों ने कथित रूप से दर्जनों लोगों से ठगने की बात स्वीकार की है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को एक सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने फरमान, सन्नवर उर्फ छोटू, नौशाद तथा वसीम उर्फ राजा को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद कीं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों ने पुलिस को बताया कि वे सीधे- साधे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे तथा उनसे कहते थे कि वे नकली नोट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों का विश्वास जीतने के लिए नकली नोट बताकर उन्हें असली नोट देते थे तथा मार्केट में चलाने के लिए कहते थे। जब नोट मार्केट में चल जाता है, तो ये लोग ग्राहक को अपने जाल में फंसा लेते थे।

उन्होंने बताया कि बदमाश मनोरंजन वाली नोटों की गड्डी बनाकर, उसके ऊपर और नीचे दो-दो असली नोट लगाते थे, तथा उसे पॉलिथीन में ऐसे रेप करते हैं, जैसे कि बैंक की गड्डी हो। अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह बात पता चली है कि जब ग्राहक इनके द्वारा दी गई नकली नोट की गड्डी को गिन रहा होता था, उसी समय गैंग के लोग शोर मचा देते थे, कि पुलिस आ गई, पुलिस आ गई, तथा भगदड़ मचा देते थे। उन्होंने बताया कि ये लोग नकली नोट की गड्डी तथा ग्राहक द्वारा दिए गए पैसे लेकर भाग जाते हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा