UP Ki Taja Khabar: नोएडा में फ्लैट में मिला महिला का तीन दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

By भाषा | Published: May 13, 2020 12:51 PM2020-05-13T12:51:44+5:302020-05-13T12:51:44+5:30

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी में एक फ्लैट में महिला का शव मिला है। महिला यहां अपने पति और एक बच्चे के साथ किराए पर रह रही थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Noida Dead body of woman found in flat murder suspected | UP Ki Taja Khabar: नोएडा में फ्लैट में मिला महिला का तीन दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

नोएडा में फ्लैट में मिला महिला का शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनोएडा में एक फ्लैट में मिला महिला का शव, उसका पति और बच्चा घर पर नहीं मिलेमूल रूप से दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव की रहने वाली थी ये महिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा में थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी में 32 वर्षीय महिला का शव बुधवार सुबह उसके फ्लैट में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को घर पर महिला का पति या कोई अन्य रिश्तेदार नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी स्थित एक फ्लैट में आज पिंकी कुमारी पत्नी सुमित राजपूत का शव पुलिस को मिला।

उन्होंने बताया कि महिला यहां अपने पति और एक बच्चे के साथ किराए पर रह रही थी। वह मूल रूप से दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव की रहने वाली है। सिंह ने बताया कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति और बच्चा घर पर नहीं मिले।

उन्होंने बताया कि शव तीन दिन पुराना है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की सहायता से महिला के दिल्ली के पते पर उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां पर भी कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या की गई है।

Web Title: Noida Dead body of woman found in flat murder suspected

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे