लाइव न्यूज़ :

NOIDA Crime News: तीन साल की बच्ची से हैवानियत, बच्ची लहूलुहान अवस्था में खेत में रोती हुई मिली, हजारों की संख्या में गांववालों ने थाने में किया हंगामा, आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2024 11:19 IST

NOIDA Crime News: रबूपुरा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने गुस्साए गांववालों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के आश्वासन से असंतुष्ट लोगों ने काफी देर तक थाने पर हंगामा किया।अधिकारियों ने किसी तरह से उन्हें समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। रबूपुरा निवासी राहुल गौतम ने बच्ची के साथ बृहस्पतिवार शाम को एक खेत में कथित रूप से बलात्कार किया।

NOIDA Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित हजारों की संख्या में गांववालों ने शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रबूपुरा थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले के आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया था। घटना से आक्रोशित इलाके की महिलाओं और गांववालों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। रबूपुरा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने गुस्साए गांववालों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

पुलिस के आश्वासन से असंतुष्ट लोगों ने काफी देर तक थाने पर हंगामा किया हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने किसी तरह से उन्हें समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। इससे पहले अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा रबूपुरा निवासी राहुल गौतम ने बच्ची के साथ बृहस्पतिवार शाम को एक खेत में कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची लहूलुहान अवस्था में खेत में रोती हुई मिली थी। सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मिली एक सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी राहुल गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि जांच के तहत आरोपी को उस जगह ले जाया गया जहां उसने अपराध के दौरान पहने कपड़े छुपाए थे लेकिन तभी वह एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने लगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की त्वरित अदालत में सुनवाई का निवेदन किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने