लाइव न्यूज़ :

धूम-2 की तरह ऋतिक रोशन के स्टाइल में छात्र 100 बार से ज्यादा कर चुका है लूटपाट, वजह जान पुलिस भी हैरान

By भाषा | Updated: July 17, 2019 14:35 IST

नोएडा थाना सेक्टर 20 ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 100 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के पास से पास से पुलिस ने सोने की 10 चेन, 2000 नगद और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली वाली हाई स्पीड मोटरसाइकिल, बाइक गियर्स बरामद किए हैं।आरोपी की प्रेमिका आगरा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।

 फिल्म ‘धूम2’ की तर्ज पर लूटपाट करने वाले नोएडा बीएससी के एक छात्र को नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। छात्र के पिता जालंधर (पंजाब) के एक नामी समाचार पत्र में संपादक हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका पर पैसे खर्च करने के लिए लूटपाट करता था।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार रात गश्त पर निकली थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर सेक्टर19 स्थित ‘इंडो गोल्फ अस्पताल’ के पास से आगरा के रहने वाले अभिषेक उपाध्याय को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने सोने की 10 चेन, 2000 नगद और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली वाली हाई स्पीड मोटरसाइकिल, बाइक गियर्स बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला मित्र पर पैसे खर्च करने के लिए लूटपाट करने की बात कही। उसकी प्रेमिका आगरा के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी भी आगरा के एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है और अभी नोएडा सेक्टर 12 में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 100 से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि उसके पिता जालंधर के एक नामी अखबार में संपादक पद पर कार्यरत हैं। गिरफ्तार बदमाश अपनी हाई स्पीड मोटरसइकिल पर बाइक गियर पहनकर लूट करने निकलता था। वह फिल्म ‘धूम 2’ की तर्ज पर लूटपाट करता था। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली