लाइव न्यूज़ :

नोएडा: शराब पीकर घर आया भाई, बहन ने फटकार लगाई, गोली मारकर हत्या, जानें मामला

By भाषा | Updated: March 12, 2022 16:16 IST

पुलिस ने बताया कि सूरज को शराब की लत है। शुक्रवार रात को सूरज शराब पीकर घर आया तो उसकी बहन ने शराब पीने के लिए उसे फटकार लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज (22) ने अपनी बहन रुचि (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।आक्रोशित सूरज ने अपनी बहन पर पिस्तौल से गोली चला दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर में एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गांव रोजा जलालपुर में सूरज (22) ने अपनी बहन रुचि (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सूरज को शराब की लत है। शुक्रवार रात को सूरज शराब पीकर घर आया तो उसकी बहन ने शराब पीने के लिए उसे फटकार लगाई। इससे आक्रोशित सूरज ने अपनी बहन पर पिस्तौल से गोली चला दी। घटना में रुचि की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां की डांट से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने कथित तौर पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि थाना फतेहपुर के अंतर्गत खुजनावर गांव की निवासी शबाना का किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था, जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। तोमर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहारनपुर में जेलर पर गोली चलाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

 सहारनपुर जिले में उपकारागार के जेलर पर गोली चलाने का आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने 'बताया कि बृहस्पतिवार रात देवबंद उपकारागार के जेलर रीवन सिंह भोजन करने के बाद अपने सरकारी आवास के बाहर टहल रहे थे तभी कुछ नबावकोश युवकों ने उनपर चला दी।

सिंह ने किसी तरह भागकर पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। तोमर ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात संतरी ओर अन्य पुलिसकर्मियों के आने पर युवक वहां से फरार हो गये। एसएसपी ने बताया कि जेलर ने थाना गंगोह में अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस की कई टीमों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। तोमर ने बताया कि रात में ही दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान लविश, सचिन, पंकज, दीपांशु और विशु के रूप में हुई है। सभी देवंबद थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि पांचों हमलावरों से पुछताछ के बाद पता चला कि लविश वर्ष 2019 से जेल में बंद अपने चाचा नीतू से मिलने के लिये कारागार आया था। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। जेल में मौजूद सिपाही ने इन्हें मिलने से मना कर दिया, जिसके बाद इनकी उक्त सिपाही से कहासुनी हो गई और फिर ये लोग वापस चले गए।

तोमर के अनुसार रात्रि साढ़े आठ बजे लविश ने अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचकर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गईं दो मोटरसाइकिल ओर दो तमंचे बरामद किये हैं। गिरफतार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह