17 साल के लड़के ने नौ साल के बच्चे से यौन शोषण किया, ऐसे दिया घटना का अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 1, 2022 09:52 AM2022-12-01T09:52:39+5:302022-12-01T09:53:45+5:30

नोएडाः पीड़ित और आरोपी सेंट्रल नोएडा के ईकोकोटेक 3 थाना क्षेत्र के आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। यह घटना 12 नवंबर को हुई थी, लेकिन परिवार ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Noida 17-year-old boy sexually assaulted nine-year-old child incident happened uttar pradesh police | 17 साल के लड़के ने नौ साल के बच्चे से यौन शोषण किया, ऐसे दिया घटना का अंजाम

नौ साल के एक बच्चे का कथित तौर पर 17 साल के एक लड़के ने यौन शोषण किया।

Highlightsयौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।नौ साल के एक बच्चे का कथित तौर पर 17 साल के एक लड़के ने यौन शोषण किया।

नोएडाः नोएडा में नौ साल के एक बच्चे का कथित तौर पर 17 साल के एक लड़के ने यौन शोषण किया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, "पीड़ित और आरोपी सेंट्रल नोएडा के ईकोकोटेक 3 थाना क्षेत्र के आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। यह घटना 12 नवंबर को हुई थी, लेकिन परिवार ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।" पुलिस के अनुसार आरोपी को बुधवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया और फिर सुधार गृह भेज दिया गया।

महिला से बलात्कार के बाद वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया

फरीदाबाद में एक महिला से बलात्कार के बाद उसका वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरीश है जो फरीदाबाद के पन्हेड़ा कला गांव का रहने वाला है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 18 अक्टूबर, 2022 को मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि हरीश पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी तस्वीरें लीं और इस घटना का वीडियो बनाया तथा इसके बाद उसने वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर महिला से कई बार बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में महिला का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Web Title: Noida 17-year-old boy sexually assaulted nine-year-old child incident happened uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे