लाइव न्यूज़ :

केरल माओवादी मामले में एनआईए ने दो स्थानों की तलाशी ली, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 1, 2020 20:26 IST

इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार को माओवादी सीपी जलील के घर की तलाशी ली जिसे पिछले साल मार्च में वायनाड में हुई मुठभेड़ में मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा ने माओवादियों से कथित संबंध होने पर सहैब और फजल को फरवरी में पार्टी से निकाल दिया था। इसके बार मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली।

कोझिकोड/मलाप्पुरम: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो छात्रों के माओवादी होने के मामले में शुक्रवार को कोझिकोड के दो स्थानों की तलाशी ली। एनआईए के सूत्रों ने जांच की पुष्टि की है लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। उल्लेखनीय है कि जांच एजेंसी ने माओवादी मामले में एर्णाकुलम के एनआईए की विशेष अदालत में 27 अप्रैल को गिरफ्तार दो कॉलेज छात्र अलान सुहैब (20 वर्ष) और थवाहा फज़ल (24 वर्ष) और भगोड़े सीपी उस्मान (40 वर्ष) के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

इसमें कहा गया, ‘‘ जांच में खुलासा हुआ कि तीनों गैरकानूनी आतंकवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्य हैं और संगठन का प्रभाव बढ़ाने के लिए गोपनीय बैठक एवं गैर कानूनी गतिविधियां चला रहे थे।’’ सुहैब और फजल को पिछले साल राज्य पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधि निवारण कानून (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। दोनों क्रमश: पत्रकारिता और विधि के छात्र हैं और कोझिकोड जिले के माकपा के भी सदस्य थे। इसके बार मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली।

इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार को माओवादी सीपी जलील के घर की तलाशी ली जिसे पिछले साल मार्च में वायनाड में हुई मुठभेड़ में मार गिराया था। माकपा ने माओवादियों से कथित संबंध होने पर सहैब और फजल को फरवरी में पार्टी से निकाल दिया था।

मलाप्पुरम के पुलिस अधीक्षक यू अब्दुल करीम के मुताबिक जलील से जुड़े लोगों से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर उसके भाई के घर की तलाशी ली गई जो पंडीक्कड़ के नजदीक रहता है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ जलील के परिवार के अलावा घर में तीन पुरुष और तीन महिलाएं थीं।

तीन उनके रिश्तेदार हैं जबकि तीन बाहरी लोग हैं।’’ करीम ने बताया कि जलील के घर से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया, ‘‘ किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने घर से कुछ पर्चें, फोन के मेमोरी कॉर्ड, कुछ सिम कार्ड मिले हैं। हम उनपर नजर रख रहे हैं।’’ 

टॅग्स :एनआईएकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह