लाइव न्यूज़ :

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की टीम ने झारखंड के चतरा जिले में की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2022 20:28 IST

एनआईए की टीम छापेमारी के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। टीम ने छापेमारी के दौरान जमीन के कागजात समेत अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में एक साथ छह स्थानों पर छापेमारीएनआईए की टीम ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर एक साथ की रेड

रांची: झारखंड में टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए की टीम ने आज चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में एक साथ छह स्थानों पर छापेमारी की है। कोयलांचल से सटे बिलारी गांव में बबलू मुंडा, जानकी महतो, बेंती जराटोंगरी गांव में नागेश्वर गंझू, बरमसी गांव में रोहण गंझू, पाहनटोंगरी गांव में महेंद्र गंझू समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी एनआईए की टीम ने अलग-अलग ग्रुप बना कर एक साथ की। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों गिरफ्तार हुए टीपीसी के सब जोनल कमांडर भीखन गंझू ने पुलिस और एनआईए को दिए बयान के बाद टेरर फंडिंग को लेकर छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी में एनआईए के 30 से अधिक अधिकारी शामिल थे। एनआईए की टीम छापेमारी के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। टीम ने छापेमारी के दौरान जमीन के कागजात समेत अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है। 

इसकी जांच की जा रही है। उनके द्वारा भी इस मामले को लेकर सभी बिन्दुओं पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में एनआईए की टीम रेड करने सुबह 5 बजे चतरा के पिपरवार पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले नक्सली संगठन जेएसपीसी का जोनल कमांडर भिखन गंझू गिरफ्तार हुआ था। इसमें उसने बयान दिया था। इसी आधार पर एनआईए रेड कर रही है।

एनआईए की छापेमारी से पूरे पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। छापेमारी के दौरान चारों तरफ पुलिस को देखते हुए गांव के लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। गांव के लोगों से पूछने पर कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं बता रहा था।

टॅग्स :एनआईएटेरर फंडिंगझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह