लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन गेम की आईडी लेने के लिए नाबालिग ने की अपने ही घर चोरी, चचेरे भाई, दोस्त संग साफ किए 17 लाख रुपए, खरीदे आईफोन, फ्लाइट टिकट

By आजाद खान | Updated: January 16, 2022 15:55 IST

पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन गेम की आईडी को कम दामों में खरीदने के लिए नाबालिग ने इस जुर्म को अंजाम दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक नाबलिग के अपने ही घर में चोरी करने की खबर सामने आई है।उसने ऑनलाइन गेम की एक आईडी को खरीदने के लिए इस चोरी को अंजाम दिया था।इस जुर्म में उसके चचेरे भाई के साथ उसके दोस्त भी शामिल थे।

चंडीगड़:पंजाब के चंडीगड़ में एक नाबालिग द्वारा अपने ही घर में 17 लाख रुपए की चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ मिलकर यह चोरी की है। इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के पिता द्वारा घर की मरम्मद के लिए रखे गए 17 लाख रुपए अचानक गायब हो गए थे। बहुत खोजने के बावजूद भी जब उसके पिता को पैसे नहीं मिले तब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। वहीं पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि यह काम किसी घर वाले का है। इसके बाद पुलिस ने जब घर वालों से पूछताछ की तो नाबालिग ने अपने जुर्म कबूला था। पुलिस का कहना है कि नाबालिग को ऑनलाइन गेम की लत थी और उसे ऑनलाइन एक गेम की आईडी बहुत ही कम दाम में मिल रही थी। इस आईडी को खरीदने के लिए नाबालिग ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर यह चोरी की थी।  

क्या है पूरा मामला

यह घटना चंडीगड़ के मनीमाजरा का है जहां कुछ नाबालिगों ने 17 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि मनीमाजरा के रहने वाले एक नाबालिग को सूरज नामक एक युवक ने कम दाम में ऑनलाइन गेम की आईडी को खरीदने की पेशकश की थी। कम दाम में गेम आईडी पाने की लालच में नाबालिग ने अपने ही पिता के पैसे चुरा लिए। जानकारी के मुताबिक, उसके पिता ने यह पैसे घर की मरम्मत के लिए रखा था जिसे नाबालिग जानता था। गेम की लत ने नाबालिग को ऐसे मजबूर किया कि वह अपने चचेरे भाई और दोस्त के साथ मिलकर इस जुर्म को अंजाम दे दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि नाबालिगों ने सूरज को कई किश्तों में पैसा दिया था और बाकी पैसे अपने पास रखे थे। लड़कों को बहका कर उनके साथ धोखा देने और जुर्म को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज पास के इलाके में डेटा एंट्री का काम करता था।

पैसे से बुक किया रेल टिकट, खरीदा आईफोन और जीन्स

पुलिस ने यह भी बताया कि नाबालिगों ने चोरी किए हुए पैसों से खूब खरीदारी और हवाई यात्रा भी किए थे। वे बचे हुए पैसों से आईफोन जैकेट और जीन्स भी खरीदे थे। इसके अलावा उन लोगों ने चंडीगड़ से दिल्ली और फिर पटना के फ्लाइट टिकट भी बुक किए थे। पुलिस ने इन नाबालिगों पर कोई केस नहीं किया है और उन्हें उनके मां बाप को सौंप दिया है।   

टॅग्स :चंडीगढ़क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज