लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दौसा में गैंगरेप के बाद हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र, सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: April 26, 2022 16:18 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है और एनसीडब्ल्यू ने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीडब्ल्यू ने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग कीआयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा गुरुवार को महिला के परिजनों से करेंगी मुलाकात

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के दौसा में हुई सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले में राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। 

मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया है कि राजस्थान के दौसा जिले के एक गांव में एक महिला के कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या के संबंध में लेखों पर ध्यान दिया है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है और एनसीडब्ल्यू ने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की।

आयोग ने पत्र में इसे हीनियस क्राइम बताया है। साथ ही यह बताया गया है कि आयोग की अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को घटना स्थल का जायजा लेगी। इसके अलावा केस में संबंधित पुलिस अधिकारियों और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेगी। पत्र की एक कॉपी दौसा के एसपी को भेजी गई है और यह कहा गया है कि मामले में की गई कार्रवाई से तीन दिनों के भीतर आयोग को अवगत कराया जाना चाहिए।

बता दें कि दौसा के एक गांव में रविवार को 35 वर्षीया एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई और लाश को कुएं में फेंककर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास जारी है।

टॅग्स :National Commission for Womenदौसाdausa-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने