लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 17:57 IST

नयागढ़ः रणपुर दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों (एक किशोर और एक वयस्क) को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआठ वर्षीय बच्ची को शिकार बनाया गया। दूसरे मामले में आरोपी भी एक नाबालिग लड़का है।24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

नयागढ़ः ओडिशा के नयागढ़ जिले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार, पहली घटना रणपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बृहस्पतिवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के और एक वयस्क ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसी दिन सरनकुल पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक घटना सामने आई, जिसमें आठ वर्षीय बच्ची को शिकार बनाया गया। इस दूसरे मामले में आरोपी भी एक नाबालिग लड़का है।

नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक एस. सुश्री ने बताया, “रणपुर दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों (एक किशोर और एक वयस्क) को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, सरनकुल मामले के नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया।” अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

नयागढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दीप्ति प्रधान ने बताया कि रणपुर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची को दो लोगों ने एक सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में घटनास्थल की जांच के लिए एक फोरेंसिक दल को भी भेजा गया।

वहीं, दूसरे मामले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने पड़ोसी के घर गई थी, जहां से आरोपी उसे एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में भी आरोपी को हिरासत में लिया गया है और सरनकुल थाने में दर्ज मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपओड़िसाPoliceकेसCrime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश