लाइव न्यूज़ :

नालंदाः सौतेली मां के साथ अवैध संबंध, पिता ने गंदी हरकत करते देख बेटे को मार डाला, शव को गंगा नदी में बहाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2025 17:55 IST

Nalanda: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव की तलाश गंगा नदी में की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान मुढारी गांव निवासी श्याम राम के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। पिंटू की मां का देहांत कई वर्ष पहले हो चुका था। पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ गांव में रह रहा था।

Nalanda: बिहार में नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के मुढारी गांव से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने बेटे को अपनी सौतेली मां के साथ गंदी हरकत करते देख उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी सौतेली मां के साथ गंदी हरकत कर रहा था, जिसे पिता ने देख लिया और आक्रोश में आकर उसकी हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव की तलाश गंगा नदी में की जा रही है।

मृतक की पहचान मुढारी गांव निवासी श्याम राम के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिंटू की मां का देहांत कई वर्ष पहले हो चुका था। इसके बाद पिता श्याम राम ने दूसरी शादी कर ली और कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहर में रहने लगे। इस बीच पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ गांव में रह रहा था।

पूछताछ के दौरान पिंटू की सौतेली मां ने बताया कि बेटा उसके साथ गलत हरकत करता था। पति ने देख लिया और उसकी हत्या कर दी। वहीं, घटना के संबंध में पिंटू के नाना सहदेव राम ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाना के सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगा नदी में शव को खोजने का बहुत प्रयास किया पर अब तक लाश का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी नीलू देवी से भी पूछताछ की गई है। वहीं, पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि श्याम ने तीन शादियां की है। पहली शादी 1999 में की। उससे पिंटू का जन्म हुआ। साल 2012 में पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली और उसी साल श्याम ने दूसरी शादी कर ली।

शादी के दो साल बाद दूसरी पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद 2014 में उसने नीलू से तीसरे शादी की, जिसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, गांव में चर्चा है कि पिंटू और उसकी सौतेली मां के बीच अवैध संबंध थे। जब इस बात की जानकारी पिता और चाचा को हुई, तो उन्होंने मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई।

योजना के अनुसार युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया, जिससे घटना की भनक किसी को न लगे। घटना की जानकारी मिलने पर हरनौत थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई तलाशी के दौरान पिंटू के पिता गांव में ही छिपे मिले। उन्हें हिरासत में लेकर थाने में लाया गया।

पूछताछ में पिता और चाचा की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शव को गंगा नदी में फेंकने की बात कबूल की। पुलिस टीम आरोपियों को लेकर गंगा घाट पहुंची और शव की तलाश शुरू की, लेकिन नदी में तेज बहाव होने के कारण शव का पता नहीं चल सका। फिलहाल शव की खोजबीन जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम