लाइव न्यूज़ :

नागपुर: स्कूल-कॉलेज की लड़कियों के सेक्स रैकेट भंडाफोड़, युवती गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 15:01 IST

एक शख्स ने रुपयों का लालच दिखाकर कई महिलाओं के साथ ही स्कूल-कॉलेज की छात्राओं तथा युवतियों को इस गोरखधंधे में झोंका है.

Open in App

कलमेश्वर में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, महिला गिरफ्तार एलसीबी की कार्रवाई कलमेश्वर घर में देह व्यापार का अड्डा चला रही महिला को जिला पुलिस की अपराध शाखा (एलसीबी) ने गिरफ्तार किया है. आरोपी संगीता धनराज ठाकरे (45) है. यह कार्रवाई शनिवार एक दिसंबर की शाम 7.30 बजे की गई.

ठाकरे कलमेश्वर के आकाशनगर में रहती है. उसके कई वर्षों से देह व्यापार में लिप्त होने की सूचना एलसीबी को मिली थी. ठाकरे ने रुपयों का लालच दिखाकर कई महिलाओं के साथ ही स्कूल-कॉलेज की छात्राओं तथा युवतियों को इस गोरखधंधे में झोंका है.

एलसीबी ने सुनियोजित योजना के तहत एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर ठाकरे के घर भेजा. उसकी ओर से इशारा मिलते ही टीम ने छापा मारा. देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराई गई युवती को मुक्त कराया गया. परिसर में देह व्यापार के और भी अड्डे होने की चर्चा है.

लेकिन, कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है. पुलिस अधीक्षक राकेश ओला, अपर अधीक्षक मोनिका राऊत के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई. इसमें प्रशिक्षु उपअधीक्षक कुणाल सोनवणे, एलसीबी के पीआई संजय पुरंदरे, पीएसआई नरेंद्र गौरखेड़े, परिवार समुपदेश केंद्र की पीएसआई मृणालिनी वंजारी, हवलदार चंद्रशेखर घड़ेकर, जयश्री भैस्वार, नायक सिपाही सत्यशील कोठारे, सिपाही सारिका देशकर, बालाजी साखरे, लीलाधर तायड़े आदि शामिल थे.

टॅग्स :सेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टव्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टथाना से महज कुछ गज की दूरी पर 5 वर्षों से चाय की दुकान में चल रहा सेक्स रैकेट?, आम लोगों ने किया भंडाफोड़

क्राइम अलर्टVaranasi News: स्पा सेंटर की आड़ में घिनौना काम, वाराणसी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदुकानों को होटल में किया तब्दील, चल रहा था सेक्स रैकेट; जाल बिछाकर क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: मासूम से गैंगरेप, 'डॉग' ने खोला हत्या का राज, तीसरी क्लास में पढ़ती थी छात्रा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद