लाइव न्यूज़ :

नागपुर: बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में युवक के सिर पर मारी तलवार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2019 09:45 IST

गंभीर रूप से जख्मी म्हाडा कॉलोनी निवासी विशाल देसराज राजपूत का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के कपिल नगर के नारी रोड के म्हाडा चौक पर बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय युवक के सिर पर तलवार मारकर हत्या का प्रयास किया गया। वारदात शुक्रवार की रात 10.30 बजे हुई. आरोपियों में युवराज किराना के पास नारी रोड निवासी दीप सिंह उर्फ दिलीप सिंह, पालसिंह गिल (30) और उसके तीन साथियों का समावेश है.

नागपुर के कपिल नगर के नारी रोड के म्हाडा चौक पर बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय युवक के सिर पर तलवार मारकर हत्या का प्रयास किया गया। यह वारदात शुक्रवार की रात 10.30 बजे हुई. आरोपियों में युवराज किराना के पास नारी रोड निवासी दीप सिंह उर्फ दिलीप सिंह, पालसिंह गिल (30) और उसके तीन साथियों का समावेश है.

गंभीर रूप से जख्मी म्हाडा कॉलोनी निवासी विशाल देसराज राजपूत का अस्पताल में उपचार चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 10.30 बजे दीप सिंह अपने साथियों के साथ म्हाडा चौक पर खड़ा था. इस दौरान विशाल और इंद्रपाल राजपूत भी चौक पर आए.

इंद्रपाल ने दीप सिंह की बाइक की चाबी लेने का प्रयास किया. लेकिन गाड़ी की चाबी नीचे गिर गई. यह देखकर विशाल ने चाबी उठाकर दी. इससे क्षुब्ध होकर दीप सिंह और उसके तीन साथियों ने विशाल और इंद्रपाल से विवाद किया.

दीप सिंह ने तलवार से विशाल के सिर पर हमला किया जबकि उसके साथियों ने डंडों से इंद्रपाल की पीठ पर मारकर जख्मी कर दिया.

तलवार के हमले में विशाल का सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. फरियादी की शिकायत पर कपिलनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत हिंदी समाचारनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?