लाइव न्यूज़ :

पतंग पकड़ने की धुन, ट्रेन की चपेट में आया लड़का, मौत, हफ्ते भर में गई दूसरी जान, दादी का सहारा था...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2021 17:31 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में कोराडी की शिवकृष्ण धाम झोपड़पट्टी के पास यह हादसा हुआ. बारह साल के बालक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देदादी वॉक्स कूलर के पास स्थित ओवर ब्रिज के नीचे झोपड़ी में रहती है.मृतक ऐंटा विनोद सोलंकी है. ऐंटा के पिता की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. मां का भी पता नहीं है. उसका एक भाई है जो मुंबई में रिश्तेदार के पास रहता है.

नागपुरः पतंग पकड़ने की धुन में दौड़ रहे बारह साल के बालक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की दोपहर कोराडी की शिवकृष्ण धाम झोपड़पट्टी के पास हुआ.

मृतक ऐंटा विनोद सोलंकी है. ऐंटा के पिता की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इसके बाद से मां का भी पता नहीं है. उसका एक भाई है जो मुंबई में रिश्तेदार के पास रहता है. ऐंटा 75 वर्षीय दादी के साथ रहता था. उसकी दादी वॉक्स कूलर के पास स्थित ओवर ब्रिज के नीचे झोपड़ी में रहती है.

वह भीख मांगकर गुजारा करती है. मंगलवार की दोपहर ऐंटा ने दादी के साथ भोजन किया और खेलने के लिए घर से निकला. दोपहर 2.30 बजे वह रेलवे पटरी के किनारे कटी पतंग को देखकर उसे पकड़ने के लिए दौड़ा. उसी वक्त नागपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन तेजी से आई.

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मजदूर पटरी की मरम्मत कर रहे थे

पतंग पकड़ने की धुन में आसमान की ओर देख रहे ऐंटा को कुछ भी भान नहीं रहा. वह पटरी की ओर जाने लगा. घटनास्थल से कुछ दूरी पर मजदूर पटरी की मरम्मत कर रहे थे. ऐंटा को पटरी की ओर जाते देखकर वे शोर मचाने लगे. यह शोर भी ऐंटा को सुनाई नहीं दिया. मजदूर कुछ कर पाते, इसके पहले ही ट्रेन से टकराकर ऐंटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मजदूरों ने कोराडी पुलिस तथा रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी. कोराडी पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसने ऐंटा का शव मेयो अस्पताल रवाना किया. पोते की मौत का पता चलते ही वृद्ध दादी गहरे सदमे में आ गई. पुलिस ने ऐंटा के रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी. उनकी मदद से आज उसकी अंत्येष्टि की गई.

महिला हवलदार योगिता ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया

महिला हवलदार योगिता ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. हफ्ते भर में पतंग की वजह से बालक की मौत की यह दूसरी घटना है. 29 दिसंबर को वाड़ी बायपास मार्ग पर पतंग पकड़ने के प्रयास में अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर 7 वर्षीय वंश विकास तिरपुड़े की मौत हो गई थी.

वंश कटी हुई पतंग पकड़ने के प्रयास में सड़क पर चला गया था. उसी वक्त सफेद रंग के चार पहिया वाहन ने उसे कुचल डाला था. वह भी माता-पिता का इकलौता बेटा था. इसी तरह 30 दिसंबर को मानकापुर के झिंगाबाई टाकली में नायलॉन मांजे की चपेट में आने से 17 वर्षीय आदित्य संतोष भारद्वाज गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. पतंग अथवा नायलॉन मांजा की चपेट में आने से हुए छोटे-मोटे हादसों का पता नहीं चल पाता है. मकर संक्रांति को एक हफ्ता बाकी है. ऐसे में आगामी दिन और भी जोखिम भरे हो सकते हैं. 

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला