लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मन्नत बाबा की बढ़ेंगी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश, जानिए आखिर क्या है पूरा विवाद

By फहीम ख़ान | Updated: October 23, 2022 12:23 IST

'दिव्य शक्ति' से कैंसर ठीक करने का दावा कर ठगी करने के आरोप में मन्नत बाबा व अन्य पर मामला दर्ज करने का आदेश नागपुर की कोर्ट ने दिया है. कोर्ट ने मामले की जांच कर अंतिम रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के मुख्य न्याय दंडाधिकारी की अदालत का फैसला। भोपाल निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ मन्नत बाबा व अन्य पर मामला दर्ज करने का आदेश।'दिव्य शक्ति' से कैंसर ठीक करने का दावा कर ठगी करने का आरोप, फ्लैट व प्लॉट की गिफ्ट डीड करा लेने का आरोप।

नागपुर: नागपुर के मुख्य न्याय दंडाधिकारी एस.बी. पवार की अदालत ने सदर पुलिस निरीक्षक को भोपाल निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ मन्नत बाबा व अन्य पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. मुख्य न्याय दंडाधिकारी ने अपने इस आदेश में मामले की जांच कर न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है. इस फैसले के साथ न्यायालय ने अर्जी का निपटारा कर दिया.

न्यायालय ने यह आदेश नागपुर की प्रियंका शंभरकर की अर्जी पर सुनाया है. अर्जी में कहा गया था कि उनकी मां कुसुम शंभरकर को कैंसर था. उनकी मां ने बताया था कि भोपाल निवासी मन्नत बाबा की नजर उनकी नागपुर स्थित संपत्ति पर है. आरोपी मन्नत बाबा ने खुद को डॉक्टर बताते हुए कहा कि उनके पास दिव्य शक्ति है, जिसके बल पर वे उन्हें कैंसर से ठीक कर देंगे. 

साथ ही आरोपी ने पूजा के नाम पर उनसे समय-समय पर पैसे भी लिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मन्नत बाबा ने एक फ्लैट व एक प्लॉट की गिफ्ट डीड करा ली है. अन्य आरोपियों ने अपने नाम पर नागपुर के नारी इलाके में एक मकान की वसीयत करा ली. इस संबंध में उन्होंने सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी. 

साथ ही अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत की थी. हालांकि किसी ने उनकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया. लिहाजा उन्होंने न्यायालय में अर्जी दायर की. इस आदेश के बाद एमपी के मन्नत बाबा की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है.

टॅग्स :Madhya PradeshनागपुरNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?