लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या करने वाले ASI गोपाल कृष्ण दास को किया गया सेवा से बर्खास्त, जुर्म को किया कबूल

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2023 21:24 IST

पुलिस द्वारा एक बयान में कहा गया है, "बृजराजनगर पीएस के तहत गांधी चौक चौकी के एएसआई गोपाल कृष्ण दास को एसपी झारसुगुड़ा द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत निहित शक्ति का प्रयोग करते हुए 30 जनवरी 2023 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देझारसुगुड़ा के एसपी राहुल जैन ने ASI गोपाल कृष्ण दास को सेवा से सस्पेंड कियाउसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया हैत्री की जघन्य हत्या की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई

भुनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या करने वाले एएसआई गोपाल कृष्ण दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। झारसुगुड़ा के एसपी राहुल जैन ने सोमवार को दास को सस्पेंड किया है। पुलिस द्वारा एक बयान में कहा गया है, "बृजराजनगर पीएस के तहत गांधी चौक चौकी के एएसआई गोपाल कृष्ण दास को एसपी झारसुगुड़ा द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत निहित शक्ति का प्रयोग करते हुए 30 जनवरी 2023 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।"

साथ ही दास ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। क्राइम ब्रांच के एडीजी अरुण बोथरा ने बताया कि आरोपी (गोपाल दास) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फॉरेंसिक और साइबर एक्सपर्ट को जांच के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि आरोपियों को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले।

एएसआई ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर बेहद करीब से गोली चलाई थी। गोली उनके सीने पर लगी और डॉक्टरों के तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। गहरी गोली लगने से अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आईआईसी, ब्रजराजनगर थाने ने गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मंत्री की जघन्य हत्या की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

x

क्राइम ब्रांच की सात सदस्यीय टीम अब मामले की जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के तुरंत बाद आरोपी एएसआई की पत्नी ने दावा किया कि उसका पति पिछले सात-आठ साल से किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। एएसआई की पत्नी जयंती दास ने कहा,  “वह दवाएं ले रहा था और एक सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहा था। उन्होंने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वह चार या पांच महीने पहले गंजम जिले में अपने पैतृक गांव गया था। ”

गौरतलब है कि रविवार को ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम के दौरान एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग कर दी थी। मंत्री को भुवनेश्वर ले जाया गया और गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

टॅग्स :ओड़िसाहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी