लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांड: ब्रजेश ठाकुर के दफ्तर में मिले कंडोम भरे तीन कार्टन और सेक्स पावर बढ़ाने की दवाइयां

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2018 17:19 IST

ब्रजेश के अखबार प्रात: कमल के पटना कार्यालय के तीन कमरों के फ्लैट में उसने एक सुईट बना रखा था जिसमें सारी सुख सुविधाएं मौजूद थी।

Open in App

पटना,18 अगस्त:बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण केस से सुर्खियों में आये ब्रजेश ठाकुर के काले कारनामें की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने जब उसके अखबार प्रात कमल के पटना स्थित दफ्तर पर छापा मारा तो यह देख कर हैरान रह कि उसका अखबार का कार्यालय अय्याशी का अड्डा बना हुआ था। तलाशी में दफ्तर से कंडोम भरे तीन कार्टन, सेक्स पावर बढ़ाने की दवायें और पोर्न फिल्मों की कई सीडी मिली है। 

दरअसल, ब्रजेश के अखबार प्रात: कमल के पटना कार्यालय के तीन कमरों के फ्लैट में उसने एक सुईट बना रखा था जिसमें सारी सुख सुविधाएं मौजूद थी। प्रात: कमल का पटना दफ्तर अखबार का कम और अय्याशी का अड्डा ज्यादा लग रहा था। दफ्तर में आराम फरमाने को महंगे सोफे और कीमती बेड लगे थे। यहां किचेन से लेकर बेडरूम तक था। सीबीआई छापा के दौरान वहां ऐसा कुछ नहीं दिखा जिससे लगे कि वह अखबार का दफ्तर है। 

तलाशी के दौरान वहां से शक्तिवर्धक गोलियां, अश्लील फिल्मों की सीडी और दूसरे आपत्तिजनक सामान भी मिले। कई पहचान पत्र के साथ कागजात भी मिले हैं जिस पर लोगों के नाम हैं। सीबीआई अपने साथ कंप्यूटर के हार्ड डिस्क भी ले गई। तलाशी में सीबीआई को तीन कार्टन में भरे कंडोम के साथ पोर्न फिल्मों के कई सीडी बरामद किए। दो बक्से में बिना इस्तेमाल किए गए कंडोम रखे गए थे, वहीं तीसरे में यूज हो चुके कंडोम भरे थे। मौके से सीबीआई को कई दवाएं भी मिली हैं। इनमें से कुछ शक्तिवर्धक दवाएं भी थीं। 

अखबार के दफ्तर में महंगे फर्नीचर, सोफा, पलंग और मसाजर भी थे। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अखबार के दफ्तर का संचालन संजय सिंह उर्फ झूलन करता था जो कि ब्रजेश का रिश्तेदार बताया जाता है। कहा जाता है कि ब्रजेश के इस अड्डे पर खासमखास लोग पहुंचते थे। उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती थी। सूत्रों का कहना है कि प्रात: कमल के पटना स्थित दफ्तर में पहुंचने में जांच टीम ने देरी कर दी। मामला सुर्खियों में आने व उसे सीबीआई को सुपुर्द किए जाने के बाद वहां से बहुत सारे महत्वपूर्ण कागजात हटा लिए गए थे। मालूम हो कि इस केस का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर फिलहाल सलाखों के पीछे है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली