लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur Nirbhaya case: दलित किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से 50 बार हमला, दुष्कर्म करने के बाद गोदा, हैवानों ने दरिंदगी की हद पार की

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2024 16:17 IST

Muzaffarpur Nirbhaya case: दरिंदों ने दुष्कर्म करने के बाद किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से 50 बार हमला भी किया। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपारू थाना क्षेत्र में लालू छपरा गांव के नयाटोला गोपालपुर घटी है।  शव अर्धनग्न अवस्था में तालाब से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।दबंगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद चाकू गोदकर हत्या कर दी।

Muzaffarpur Nirbhaya case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी निर्भया जैसा कांड सामने आया है, जहां हैवानों ने दरिंदगी की हद को पार करते हुए दलित परिवार की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सबसे दिल दहला देने वाली घटना तो यह रही कि दरिंदों ने दुष्कर्म करने के बाद किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से 50 बार हमला भी किया। वहीं, हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। घटना जिले के पारू थाना क्षेत्र में लालू छपरा गांव के नयाटोला गोपालपुर घटी है। बताया जाता है कि बीते रविवार की रात से वो अचानक घर से गायब हो गई थी।

परिजन उसकी तलाश में लगे थे तभी दो दिन बाद बुधवार को शव अर्धनग्न अवस्था में तालाब से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लड़की दलित समाज से आती है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि दबंगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद चाकू गोदकर हत्या कर दी।

लड़की के प्राइवेट पार्ट में 50 से ज्यादा बार चाकू से हमला किये जाने का निशान मिला है। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।

बताया जाता है कि किशोरी छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?