लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांडः पुलिस की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, यौन शोषण की शिकार बच्चियों का कराया जाता था गर्भपात

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2019 18:01 IST

रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर के साथ एक 'आसमानी' नामक डॉक्टर भी आता था. उसकी लड़कियों ने जमकर पिटाई कर दी थी. इसे लेकर कुछ बच्चियों की भी पिटाई भी हुई थी. बाद में उनका इलाज कराया गया था. इसके साथ हीं इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं. 

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह कांड मामले में सीबीआई ने आरोपितों के वकीलों को करीब 650 पन्नों का पुलिस पेपर सौंपा है. पुलिस पेपर के मुताबिक, पीड़िता संख्या चार ने सीआरपीसी के तहत दर्ज बयान में बताया है कि यौन शोषण की शिकार बच्चियों का बालिका गृह में गर्भपात भी कराया जाता था. इसके लिए यहां आने वाली महिला डॉक्टर दवा देती थी. 

रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर के साथ एक 'आसमानी' नामक डॉक्टर भी आता था. उसकी लड़कियों ने जमकर पिटाई कर दी थी. इसे लेकर कुछ बच्चियों की भी पिटाई भी हुई थी. बाद में उनका इलाज कराया गया था. इसके साथ हीं इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं. 

इसमें दर्ज बयान के अनुसार, बच्चियों ने ब्रजेश, रवि रौशन, विकास व दिलीप वर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. बालिका गृह में बच्चियों पर होने वाले जुल्म की भी चर्चा है. पुलिस पेपर में आरोप है कि बालिका गृह में ब्रजेश ठाकुर ने दो बच्चियों की हत्या की, जबकि दो लड़कियों से एक अन्य बच्ची की गला दबाकर हत्या कराई. उसने यौन उत्पीड़न की शिकार बच्चियों का गर्भपात भी कराया था. 

सीआरपीसी के तहत हुए बयान में पीड़िता छह ने बताया है कि बालिका गृह में कई बच्चियों की हत्याएं हो चुकी हैं. इसमें ब्रजेश की धमकी से डरी दो लड़कियों ने एक बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद ब्रजेश का चालक विजय लाश को बोरे में रखकर कहीं फेंक दिया. उसे घसीटकर ले जाते हुए उसने देखा था. पीड़िता छह ने यह भी बताया है कि मेंटल लड़कियों के रहने वाले कमरे में दो बच्चियों का मर्डर हुआ था.

वहीं, पीड़िता दो के बयान पर पुलिस ने बालिका गृह परिसर में शव होने की आशंका पर जमीन की खुदाई कराई थी, लेकिन उस वक्त वहां से कुछ नहीं मिला था. बच्ची ने आशंका जताई थी कि हो सकता है कि कुछ दिन बाद ब्रजेश और उनके कर्मचारियों ने शव को वहां से हटा दिया होगा. परिसर में शव गाड़े जाने की बात कई बच्चियों ने अपने बयान में कही है. 

पुलिस पेपर के मुताबिक, साहू रोड स्थित बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के साथ गलत करने के लिए मोटी राशि वसूली जाती थी. यह राशि मीनू नामक कर्मचारी वसूलती थी. वह बालिका गृह के अंदर कमरा भी उपलब्ध कराती थी. पीड़िता ने बताया है कि बालिका गृह में अक्सर सफेद कार से तीन लोग आते थे, जो बच्चियों के साथ गलत काम कर लौट जाते थे. अक्सर कुछ लड़कियों को समीप के होटल में भी ले जाया जाता था.

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहाररेपसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?