लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः शराब पिलाकर 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता 24 घंटे तक खेत में बेहोश पड़ी रही

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2023 17:19 IST

बिहारः डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई और घटना के बाद आगे की कार्रवाई भी किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी को दर्ज कर लिया गया है।मेडिकल जांच करवाई जा रही है।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का मिलना और अपराध का होना बदस्तुर जारी है। इसी कडी में अब मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीया लड़की को शराब पिलाकर नशे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद पीड़िता 24 घंटे तक खेत में ही बेहोश पड़ी रही, जब होश आया तों परिजनों को बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़िता लड़की को उसके गांव का युवक बुलाकर के ढेंचा के खेत में ले गया। इस दौरान में लड़की को जबरन शराब पिलाया।

जिसके बाद लड़की को नशा चढ़ा तो उसने आरोपियों ने अपने साथियों को बुला और फिर से बारी बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया और फिर उसको अकेला छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान में देर रात तक पीड़िता के परिजन लड़की की खोजबीन करते रहे। अगले दिन लड़की जब घर पहुंची तो अपनी आपबीती बताई।

परिजनों ने रात में पीड़ित लड़की को एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। पीड़िता की मां का देहांत हो चुका है, वहीं पिता मंदबुद्धि हैं। दादा ही अभिभावक हैं। पीडिता ने दादा को बताया है कि गांव का युवक उसे बुधवार को करीब तीन बजे बुलाकर ढेंचा के खेत में ले गया।

वह साथ में शराब का बड़ा वाला बोतल भी ले गया था। उसको जबरन शराब पिलाई, जब वह नशे में बेहोशी की स्थिति में पहुंच गई तब धर्मेंद्र नाम के युवक ने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पूरे मामले में डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई और घटना के बाद आगे की करवाई भी किया जा रहा है। फिलहाल प्राथमिकी को दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच करवाई जा रही है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी