लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो भी बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2021 15:01 IST

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपियों की पहचान शरीफ और तालिब हसन के रूप में की है। दोनों आरोपी फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने ककरोली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है।दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा करने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 16 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपियों की पहचान शरीफ और तालिब हसन के रूप में की है। दोनों आरोपी फरार हैं।

 

पीड़िता ने ककरोली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना को मोबाइल फोन पर भी रिकॉर्ड कर लिया और मामले का खुलासा करने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की ने हालांकि अपने माता-पिता को बलात्कार की कथित घटना के बारे में सूचना दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

बस की चपेट में आकर ऑटो रिक्शा सवार चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बस और ऑटो रिक्शे के बीच टक्कर में ऑटो रिक्शा चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के चरचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलपुर गांव के करीब मंगलवार शाम यात्री बस ने ऑटो रिक्शे को टक्कर मार दी।

इस घटना में ऑटो रिक्शा चालक मनोज टोप्पो (28) तथा आटो रिक्शे में सवार तीन यात्री कपिल देव सिंह (24), दिनेश राजवाड़े (30) और राज कुमार (29) की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जिले के मनेन्द्रगढ़ से रांची जा रही निजी यात्री बस जब राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर फुलपुर गांव के करीब पहुंची तब उसने शिवपुर से फूलपुर गांव जा रहे ऑटो रिक्शे को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो रिक्शा सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायल मनोज और शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में मनोज ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से बस चालक फरार है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?