लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar: कॉलेज प्रोफेसर पर लगा छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रबंधन समिति ने किया निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2025 11:19 IST

Muzaffarnagar:  मुजफ्फरनगर जिले में छोटूराम डिग्री कॉलेज की प्रबंधन समिति ने एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत की

Open in App

Muzaffarnagar:  मुजफ्फरनगर जिले में छोटूराम डिग्री कॉलेज की प्रबंधन समिति ने एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद इस शिक्षण संस्थान के प्रोफेसर दुष्यंत कुमार को निलंबित कर दिया है। एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधन के सचिव शरद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद बुलाई गई एक आपात बैठक में इस कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि एक उप समिति घटना की जांच करेगी।

इस बीच, मामले में गिरफ्तार प्रोफेसर दुष्यंत कुमार की जमानत याचिका स्थानीय अदालत ने खारिज कर दी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल की अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत अनुरोध को खारिज कर दिया। अभियोजन अधिकारी केसी मोरी के अनुसार कुमार को 24 मई को छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुमार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और 62 (आजीवन कारावास का प्रावधान) भी जोड़ दी हैं।

इसके पहले, पुलिस ने कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था। कॉलेज की बीएससी की छात्रा ने शनिवार को कॉलेज के प्लांट पैथोलाजी विभाग के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशयौन उत्पीड़नUniversityउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो