लाइव न्यूज़ :

Mumbai Woman Rape: पति ने किया बलात्कार, पत्नी ने बनाया वीडियो, फिर मांगे पैसे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 3, 2024 13:12 IST

Mumbai Woman Rape: मुंबई पुलिस ने एक ब्यूटीशियन को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक दूसरी महिला को घर पर बुलाया। इस दौरान ड्रिंक के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने एक ब्यूटीशियन को गिरफ्तार किया हैमहिला पर आरोप है कि उसने दूसरी महिला को नशीला पदार्थ पिलाया, फिर उसके पति द्वारा बलात्कार किया गयापीड़िता का वीडियो बनाकार मांगे 10 हजार रुपये

Mumbai Woman Rape:मुंबई पुलिस ने एक ब्यूटीशियन को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक दूसरी महिला को घर पर बुलाया। इस दौरान ड्रिंक के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद ब्यूटीशियन महिला के पति ने महिला का बलात्कार किया। पति जिस दौरान महिला का बलात्कार कर रहा था, आरोपी महिला ने पीड़िता की वीडियो बनाई। 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके पति की तलाश कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने एक 36 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

महिला ने कथित तौर पर एक दूसरी महिला के पेय में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके पति द्वारा उसका बलात्कार किया गया। इस घृणित कार्य को आरोपी महिला द्वारा फिल्माया भी गया, जिसके कारण पीड़ित के खिलाफ जबरन वसूली की मांग की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पेशे से ब्यूटीशियन है और पीड़िता उसे पहले से जानती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दंपति ने उसके यौन उत्पीड़न के वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता से पैसे की मांग की। पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट के अनुसार, इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वाली पीड़िता को आरोपी महिला का रविवार को फोन आया।

आरोपी ने उसे मालवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया। जब पीड़िता आरोपी महिला के घर गई तो उसने चालाकी से उसे ड्रिंक ऑफर की। नशीला पेय पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गया। पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी महिला के पति ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

बाद में जब उसे होश आया तो पीड़िता को एहसास हुआ कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। इसके बाद आरोपी दंपत्ति ने पीड़िता को वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी और उससे 10,000 रुपये की मांग की। जब पीड़िता ने कथित तौर पर उन्हें रकम देने से इनकार कर दिया, तो दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

इस घटना के एक दिन बाद पीड़िता ने मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्यूटीशियन को पकड़ लिया। हालांकि, महिला का पति अभी भी फरार है, पुलिस उसे ढूंढने और जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :मुंबईरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़ननारी सुरक्षामुंबई पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...