लाइव न्यूज़ :

मुंबईः खुद को सेना का जवान बताकर शख्स ने की थी पीएम मोदी की रैली में घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 11:11 IST

आरोपी ने खुद को सेना की "गार्ड्स रेजिमेंट" का नाईक बताकर उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी इलाके में घुसने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने खुद को सेना का जवान बताकर रैली में प्रवेश करने की कोशिश की थी। आरोपी की पहचान रामेश्वर मिश्रा के रूप में हुई है जो विज्ञान स्नातक है।मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल से एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को सेना का जवान बताकर रैली में प्रवेश करने की कोशिश किया था। पुलिस ने बताया कि शख्स नवी मुंबई का रहने वाला है। पीएम मोदी के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचने से 90 मिनट पहले फर्जी सेना के जवान का गिरफ्तार किया।

आरोपी ने खुद को सेना की "गार्ड्स रेजिमेंट" का नाईक बताकर उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी इलाके में घुसने की कोशिश की। आरोपी की पहचान विज्ञान स्नातक रामेश्वर मिश्रा के रूप में हुई है, जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दोपहर करीब 3 बजे संदेह के आधार पर रोका था।

मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया और उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में कई विकास पहलों का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने मुंबई में करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

टॅग्स :मुंबईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह