लाइव न्यूज़ :

मुंबई डॉक्टर पायल तडवी आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट ने तीनों महिला आरोपियों को दी जमानत, लेकिन रखी ये शर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 17:32 IST

निगम संचालित बी वाई एल नायर अस्पताल से जुड़ीं पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल के दूसरे वर्ष की छात्रा तडवी (26) ने 22 मई को खुदकुशी कर ली थी। वह आदिवासी समुदाय से आती थी।

Open in App
ठळक मुद्दे तीन आरोपी डॉक्टरों - हेमा आहुजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडलेवाल को 29 मई को गिरफ्तार किया गया था। तीनों वरिष्ठ डॉक्टर तडवी के बारे में आए दिन जातिसूचक टिप्पणी करती थीं और इसी कारण से उन्होंने खुदकुशी कर ली। 

पायल तडवी आत्महत्या केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी तीनों डॉक्टरों को जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने आरोपी भक्ति महरे, हेमा आहूजा और अंकिता खंडेलवाल को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और हर दूसरे दिन क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने की शर्त पर जमानत दी है। इन तीनों को नायर अस्पताल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 

शेष अदालत के सामने 1800 पन्ने का आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इसमें छात्रावास में खुदकुशी करने से पहले तडवी द्वारा कथित तौर पर लिखे गए तीन पन्ने के सुसाइड नोट की एक प्रति भी है। तीन आरोपी डॉक्टरों - हेमा आहुजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडलेवाल को 29 मई को गिरफ्तार किया गया था। 

तीनों तब से न्यायिक हिरासत में जेल में थे। निगम संचालित बी वाई एल नायर अस्पताल से जुड़ीं पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल के दूसरे वर्ष की छात्रा तडवी (26) ने 22 मई को खुदकुशी कर ली थी। वह आदिवासी समुदाय से आती थी। उनके परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि तीनों वरिष्ठ डॉक्टर तडवी के बारे में आए दिन जातिसूचक टिप्पणी करती थीं और इसी कारण से उन्होंने खुदकुशी कर ली। 

रैगिंग विरोधी समिति ने पाया कि पायल तडवी को परेशान किया गया : सूत्र

 टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी ने निष्कर्ष निकाला है कि पिछले महीने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली डा पायल तडवी को तीन आरोपी वरिष्ठों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।  नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई से बात करते हुए रैगिंग विरोधी समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हमने कई लोगों, उसके दोस्तों और साथी छात्रों से पूछताछ की और उनके बयानों की पुष्टि की। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पायल को उसकी जाति और जनजाति के मामले में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था ।’’ समिति में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना