Highlightsपीड़िता आरोपी टीवी एक्टर के पिता की तीसरी पत्नी है। आरोपी टीवी एक्टर के पिता 78 साल के हैं, जबकि सौतेली मां 58 साल की है।
मुंबई: मुंबई से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक टीवी एक्टर ने अपनी सौतेली मां के साथ ही रेप किया है। मुंबई के ओशिवरा पुलिस ने सूचना मिलते ही 58 वर्षीय पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
एचटी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उसने घर से गहने व नकदी लूटे जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो फिर उसने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी टीवी एक्टर के पिता ने तीन शादियां की, यह घटना तीसरी पत्नी के साथ हुई है-
बता दें कि आरोपी टीवी एक्टर के पिता 78 साल के हैं। पीड़िता आरोपी के पिता की तीसरी पत्नी है। इससे पहले आरोपी के पिता की शादी दो महिलाओं से हुई थी। यही नहीं इस मामले में बता दें कि आरोपी तो टीवी एक्टर है ही साथ में उसके पिता भी अपने जमाने में नामी निर्माता व निर्देशक रह चुके हैं। यह घटना आरोपी के पिता की तीसरी पत्नी के साथ घटी है।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
पुलिस ने टीवी अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ओशिवारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये परिवार में संपत्ति विवाद का मामला हो सकता है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने की बात पुलिस कर रही है।
अंधेरी वेस्ट में पीड़िता अपने पति के साथ रहती हैं-
मिल रही जानकारी के मुताबिक, अंधेरी वेस्ट में पीड़िता अपने पति के साथ रहती हैं। जबकि आरोपी बेटा कहीं अलग रहता है। बेटा अक्सर माता पिता पर रुपए और जायदाद के लिए दबाव बनाता रहा। जब रकम देने से माता-पिता ने मना किया तो माना जा रहा है कि बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Web Title: Mumbai actor booked for rape of stepmother