लाइव न्यूज़ :

83 साल के बिजनेसमैन को पोर्न साइट देखना पड़ गया महंगा, हुई हैरान करने वाली घटना, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2022 08:23 IST

मुंबई के 83 साल के एक व्यवसायी को पोर्न साइट देखना महंगा पड़ गया। दरअसल, उसके साथ 32 हजार रुपये की ठगी हो गई। ठगी का एहसास होने के बाद शख्स पुलिस के पास पहुंचा।

Open in App

मुंबई: मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) के 83 साल के एक बिजनेसमैन को पोर्न साइट देखना महंगा पड़ गया। दरअसल, इस दौरान शख्स से 32 हजार रुपये की ठगी हो गई। इस संबंध में बांद्रा पुलिस ने मंगलवार को एक एफआईआर दर्ज किया। पीड़ित शख्स इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट के बिजनेस में है। उसने हाल में एक पोर्न साइट विजिट की थी, इसी दौरान उससे ठगी की गई।

दरअसल, पोर्न साइट पर जाते ही उसके स्क्रिन पर एक मैसेज आया और इसके बाद उसका कंप्यूटर ब्लॉक हो गया। मैसेज में पुलिस के चिह्न के साथ चेतावनी लिखी थी अगर उसने 24 घंटे में 29 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह घटना 29 अक्टूबर को दिन में करीब 12 बजे हुई थी जब शख्स ने पोर्न साइनट विजिट की थी। शख्स मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में रहता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने बताया, 'पीड़ित को ठगी का एहसास तब हुआ कि जब वह खाते के स्टेटमेंट की जांच करने के लिए बैंक गया। वहां उसने पाया कि पैसा किसी पुलिस खाते में नहीं बल्कि MERD / PAYU GURGAON / 3786 में गया था। हमने उस खाताधारक से संबंधित ब्योरा मांगा है जिसमें पैसे जमा किए गए ताकि मामले में गिरफ्तारी की जा सके।' अपनी शिकायत में व्यवसायी ने कहा है, 'पोर्न साइट देखते समय मेरे कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पुलिस मोनोग्राम के साथ एक संदेश आने के बाद मैंने पैसे का भुगतान किया। चेतावनी में कहा गया था - पोर्न फिल्म देखना अवैध है और इसके लिए 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। आपको एक दिन के भीतर 29,000 रुपये का भुगतान करना होगा, ऐसा नहीं करने पर आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।' 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, 'गिरफ्तारी के डर से, मैंने तुरंत अपने डेबिट कार्ड का उपयोग करके 32,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में, मुझे एहसास हुआ कि मुझे ठगा गया है।'

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा