लाइव न्यूज़ :

पति विजय शंकर पटेल और बेटे की मृत्यु के बाद अकेली ही रहती थीं 60 वर्षीय चमेली देवी, ईंट से मार कर हत्या, बड़ा घर और कई प्लॉट का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 16:40 IST

Mughalsarai Police Station: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने बताया कि पुलिस को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक दल मौके पर पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक महिला की पहचान चमेली देवी के रूप में हुई और उसके सिर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट बरामद की गई है। पति विजय शंकर पटेल और इकलौते बेटे की मृत्यु के बाद चमेली देवी अकेली ही रहती थीं

चंदौलीः चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में बुधवार को 60 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने बताया कि पुलिस को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक दल मौके पर पहुंचा।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान चमेली देवी के रूप में हुई और उसके सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पति विजय शंकर पटेल और इकलौते बेटे की मृत्यु के बाद चमेली देवी अकेली ही रहती थीं और उनका कोई वारिस नहीं था।

स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि गांव में उनका एक बड़ा घर और कई प्लॉट थे, जिनमें से एक को उन्होंने हाल में बेचा था। लांगहे ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि संपत्ति विवाद हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में तीन हमलावरों ने कथित रूप से मोटरसाइकिल स्टंट का विरोध करने पर 23 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, ‘‘यह घटना मंगलवार रात की है। मृतक की पहचान अवतार के रूप में हुई है, जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।’’

उन्होंने कहा,‘‘तीन लोगों-- ताहिल, आवेश और स्थानीय पार्षद अन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं। अवतार के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।’’

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में, अवतार के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसने (अवतार ने) जब अपनी गली में ताहिल के मोटरसाइकिल स्टंट का विरोध किया तब तीनों ने चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला