लाइव न्यूज़ :

17 साल की लड़की के रेप पर पंचायत का फरमान, शुद्धीकरण के लिए पूरे गांव को कराएं 'नॉन-वेज' भंडारा, जात-पात से जुड़ा है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 17:08 IST

17 वर्षीय रेप पीड़िता के पिता के मुताबिक, अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनको गांव से निकाला जाएगा और समाज से रिश्ता खत्म करना होगा। पीड़िता के पिता ने कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन और मानव अधिकार आयोग से की है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता गरीब हैं और वह ऐसे फरमान को पूरा करने में असमर्थ हैं।पंचायत का कहना है कि लड़की का रेप करने वाला आरोपी नीची जात‍ि का था। ऐसे में शुद्धीकरण जरूरी है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में डूंगरपुर गांव में 17 साल की लड़की के साथ गांव के ही सियाराम ने कुछ महीने पहले रेप किया था। पीड़िता और उसके परिवार वालों की शिकायत के बाद आरोपी को जेल भी भेज दिया गया है। लेकिन इस मामले में गांव के पंचायत वालों ने एक नया ही मोड़ ला दिया है। पीड़िता के पिता ने गांव की पंचायत पर छुआ छूत के नाम पर रेप पीड़िता के शुद्धिकारण के लिए पूरे गांव को भोज (खाना खिलाना) कराने के फरमान का आरोप लगाया है।

पीड़िता के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा है कि गांव के पंचायत ने फरमान सुनाया है कि लड़की का रेप करने वाला आरोपी नीची जात‍ि का था। ऐसे में शुद्धीकरण के लिए लड़की के घरवाले पूरे गांव के ल‍िए मांसाहारी भंडारे का आयोजन करवाए। 

पीड़िता के पिता के मुताबिक, अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनको गांव से निकाला जाएगा और समाज से रिश्ता खत्म करना होगा। पीड़िता के पिता ने कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन और मानव अधिकार आयोग से की है। 

पीड़िता के पिता गरीब हैं और वह ऐसे फरमान को पूरा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि, पंचायत के फरमान के बाद गांव में मुझे पानी नहीं भरने दिया जाता है। मामले पर महिला-बाल विकास अधिकारी चंद्रसेना भिड़े ने कहा है, 'माता-पिता मेरे पास आए थे, मैंने उनके बोला है कि एफआईआर करें, जितने भी दोषी हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा।' 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े