लाइव न्यूज़ :

MP: एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फांसी के फंदों पर लटके मिले

By भाषा | Updated: August 23, 2020 14:36 IST

टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में आज सुबह धर्मदास सोनी (62) के परिवार के सभी पांच सदस्यों के शव पुलिस ने फांसी पर लटके हुए बरामद किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में धर्मदास सोनी, उनकी पत्नी पूना (55), उनका बेटा मनोहर (27), बहू सोनम (25) एवं चार साल का पोता सान्निध्य शामिल हैं।परिवार के सदस्य सुबह देर तक नहीं जागे, तो उनके पड़ोसियों ने खरगापुर पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया है कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

टीकमगढ़: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर खरगापुर में मध्य प्रदेश सरकार की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए एक व्यक्ति सहित उसके परिवार के पांच लोगों के शव रविवार सुबह उनके घर में फांसी के फंदों पर लटके मिले हैं।

टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया, ‘‘खरगापुर में आज सुबह धर्मदास सोनी (62) के परिवार के सभी पांच सदस्यों के शव पुलिस ने फांसी पर लटके हुए बरामद किये हैं।’’ उन्होंने कहा कि मृतकों में धर्मदास सोनी, उनकी पत्नी पूना (55), उनका बेटा मनोहर (27), बहू सोनम (25) एवं चार साल का पोता सान्निध्य शामिल हैं।

खरे ने कहा कि जब परिवार के सदस्य सुबह देर तक नहीं जागे, तो उनके पड़ोसियों ने खरगापुर पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में ये लोग मृत पाये गये हैं, उस कमरे में अंदर से ताला लगा था और कुंडी को तोड़कर पुलिस ने दरवाजा खोला।

खरे ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न कोणों से उनकी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। भाषा सं रावत वैभव वैभव

टॅग्स :टीकमगढ़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड