लाइव न्यूज़ :

प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देखना नाबालिग को पड़ा महंगा, धारदार हथियार से 30-40 बार हमला कर जख्मी किया, मरा हुआ समझ कर पत्तों से ढका और...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2023 15:17 IST

बिहार में मोतिहारी जिले के सुगौली थाना का मामला है। खेत में काम करने जा रहे लोगों ने जख्मी नाबालिग को देख उसके परिजनों को सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस ने नाबालिंग को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।बेहतर इलाज के लिये डॉक्टर ने नाबालिग को मुजफ्फरपुर रेफर किया है। युवक ने उसके सिर पर करीब 30-40 बार वार किया गया।

पटनाः बिहार में मोतिहारी जिले के सुगौली थाना इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेमी- प्रेमिका के मिलन में खलल डालना एक नाबालिग को महंगा पड़ा। प्रेमी- प्रेमिका ने खलल डालने वाली नाबालिग को धारदार हथियार से कई जगहों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना के बाद जख्मी नाबालिग को प्रेमी- प्रेमिका ने मरा हुआ समझ कर पेड़ के गिरे पत्तों से ढक कर फरार हो गए। वहीं, खेत में काम करने जा रहे लोगों ने जख्मी नाबालिग को देख उसके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस ने नाबालिंग को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां से बेहतर इलाज के लिये डॉक्टर ने नाबालिग को मुजफ्फरपुर रेफर किया है। बताया जाता है कि एक 11 साल की बच्ची ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद युवक ने पोल खुलने की डर से मासूम पर दाब से हमला कर दिया। युवक ने उसके सिर पर करीब 30-40 बार वार किया गया।

वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। नाबालिग की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर भटवलिया निवासी घायल किशोरी 12 वर्षीय बेबी कुमारी के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह खेत में घास काटने गई थी। इसी बीच गांव के राजीव और नेहा आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच उसे बात करते देख लिया।

इसपर बेबी बोली राजीव भईया क्यों बात कर रहे हैं? यही बात नेहा को बुरा लग गया, फिर क्या था, आशिक के प्यार में अंधी नेहा ने बेबी को पास बुला कर उसी के खुरपी से उस पर दस से अधिक बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची छटपटाते हुए मुर्छित होने लगी।

कुछ देर में उसकी मौत होने की बात सोचकर किशोरी को बांस के पत्ते के नीचे ढंक दिया। इसी बीच घास काटकर कुछ महिलाएं लौट रही थीं। उन्होंने किशोरी को छटपटाते हुए देखा तो पत्ता हटाकर बाहर निकला। उसकी स्थिति देखकर महिलाएं शोर मचाने लगीं।

फिर सभी ने उसे लेकर सुगौली सीएचसी पहुंचाया और घटना की सूचना बेबी के पिता रत्नेश सिंह को दिया। जिसके बाद परिवार वाले उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इधर पुलिस परिजनों के तरफ से आवेदन आने के इंतजार में है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट