लाइव न्यूज़ :

महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर किया वायरल, फिर जो हुआ उसे देख कांप गई रूह 

By भाषा | Updated: August 23, 2018 13:34 IST

दनगापुर गांव के निवासियों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर मंगलवार को महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे अपलोड करने में पड़ोसी पूर्वा गोलपाड़ा गांव के शेख रकीबुल के शामिल होने पर शक था।

Open in App

वर्धमान, 23 अगस्तःपश्चिम बंगाल में एक महिला की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया में वायरल किये जाने के बाद पूर्वा गोलपाड़ा और दनगापुर गांव के लोगों के बीच झड़प हो गई, जिससे इसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पूर्वी वर्धमान के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज नारायण मुखर्जी ने बताया कि बुधवार को हुई इस घटना के संबंध में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है और दोनों गांवों में दबिश दी जा रही है।दनगापुर गांव के निवासियों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर मंगलवार को महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे अपलोड करने में पड़ोसी पूर्वा गोलपाड़ा गांव के शेख रकीबुल के शामिल होने पर शक था। शेख रकीबुल के भाई शेख हिज्बुल्ला ने दावा किया कि मंगलवार को मदनघाट पुलिस थाने में हुई एक बैठक में मामला सुलझ गया था।

बहरहाल, पुलिस ने बताया कि थाने में ऐसी कोई बैठक नहीं हुई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शेख रकीबुल का समर्थन कर रहे कुछ लोगों ने दनगापुर के गांववालों से झड़प की और दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर छड़ों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया।

उन्होंने बताया कि 16 घायलों को कालना उप मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकियों को पास के अस्तपाल में ले जाया गया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत