लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: वाहन चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 15, 2018 17:32 IST

Mob lynching in Manipur: इंफाल पश्चिम जिले के पुलिस अधीक्षक जोगेशचंद्र हाओबिजाम ने कहा कि यह घटना गुरुवार को थौरोइजाम अवांग लेइकई इलाके में हुई।

Open in App

इंफाल, 15 सितंबर:मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में वाहनों की चोरी करने के संदेह में भीड़ ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के दो सहयोगी घटनास्थल से भाग गए।

इंफाल पश्चिम जिले के पुलिस अधीक्षक जोगेशचंद्र हाओबिजाम ने कहा कि यह घटना गुरुवार को थौरोइजाम अवांग लेइकई इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि भीड़ हत्या में शामिल होने के संदेह में चार लोगों के साथ एक दोपहिया वाहन के मालिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसने गैराज में अपना वाहन पार्क कर रखा था।

दोपहिया वाहन के मालिक को गिरफ्तार करने के कारण का पुलिस अधिकारी ने खुलासा नहीं किया।

पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर की एक अदालत ने शनिवार को चार दिन के लिये उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मणिपुर मानवाधिकार आयोग ने घटना के सिलसिले में मामले का स्वत: संज्ञान लिया और राज्य के पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच करने और 22 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा।

थौरोइजाम गांव के लोगों ने शुक्रवार को पटसोई थाने का शुक्रवार को घेराव किया और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की।

गांव के एक क्लब के प्रवक्ता ने बताया कि भाग गए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने की जगह पुलिस ने एक दोपहिया वाहन के मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगक्राइम न्यूज हिंदीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी