लाइव न्यूज़ :

13 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर एकांत में लाया चचेरा भाई, पहले से इंतजार कर रहे थे 2 रिश्तेदार, सामूहिक रेप, तबीयत खराब होने पर छोड़कर भागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 20:56 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अमर बहादुर सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक किशोर अपनी 13 वर्षीय चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की को गंभीर अवस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तीनों ने बच्ची से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।लड़की की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।

मिर्जापुरः मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके चचेरे भाई समेत तीन नाबालिग रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गयी है। लड़की को गंभीर अवस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अमर बहादुर सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक किशोर अपनी 13 वर्षीय चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया जहां पर दो लड़के का पहले से इंतजार कर रहे थे। उन तीनों ने बच्ची से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि लड़की की तबीयत खराब होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजन उसकी हालत देखकर उसे मंडलीय अस्पताल ले गये। सिंह ने बताया कि तीनों बाल अपचारियों को पकड़ कर करके उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice ASIउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?