लाइव न्यूज़ :

22 साल में चार गुना बढ़ी छोटी बच्चियों से रेप की घटनाएं: रिपोर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 4, 2019 08:04 IST

रिपोर्ट कहती है कि घटते लिंगानुपात और रेप की घटनाओं में वृद्धि लड़कियों के अपराध का शिकार होने की आशंका में बढ़ोत्तरी दर्शाते हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां मानती हैं कि सुरक्षा की चिंता की वजह से वे ज्यादा इधर-उधर जा नहीं पातीं और इससे उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास अवरुद्ध होता है.

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट कहती है कि घटते लिंगानुपात और रेप की घटनाओं में वृद्धि लड़कियों के अपराध का शिकार होने की आशंका में बढ़ोत्तरी दर्शाते हैं.एनसीआरबी की 'भारत में अपराध, 2016' रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2016 में बच्चों के विरूद्ध 1,06,958 अपराध हुए.

भारत में 1994 और 2016 के बीच बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं बढ़कर चार गुना हो गई है. बच्चियों पर काम करने वाले छह संगठनों की संयुक्त रिपोर्ट में यह बात कही गई है. इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला दिया गया है जो बताता है कि 1994 में बच्चियों के साथ रेप की 3,986 घटनाएं सामने आईं जो 2016 में 4.2 गुना बढ़कर 16,863 हो गईं.

'भारत में बाल अधिकार- अधूरा एजेंडा' नामक इस रिपोर्ट में कुपोषण, बच्चों के विरूद्ध अपराध और शिक्षा समेत कई मुद्दों की चर्चा है. उसमें बाल अधिकार के चार ऐसे अवयवों की पहचान की गई है जिन पर कम ध्यान दिया गया है. ये अवयव यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, खेलकूद, मनोरंजन और सुविधाओं तक पहुंच, परिवार एवं समुदाय आधारित सुरक्षा प्रणाली और परिवार एवं समुदाय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में उसकी भागीदारी हैं.

रिपोर्ट कहती है कि घटते लिंगानुपात और रेप की घटनाओं में वृद्धि लड़कियों के अपराध का शिकार होने की आशंका में बढ़ोत्तरी दर्शाते हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां मानती हैं कि सुरक्षा की चिंता की वजह से वे ज्यादा इधर-उधर जा नहीं पातीं और इससे उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास अवरुद्ध होता है.

एनसीआरबी की 'भारत में अपराध, 2016' रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2016 में बच्चों के विरूद्ध 1,06,958 अपराध हुए. उनमें से ज्यादातर अपराध अपहरण (52.3%) और रेप समेत यौन अपराध (34.4%) थे.

टॅग्स :क्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं